फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

काला आम चौकी इंचार्ज के साथ सिपाही ने की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चौकी इंचार्ज से अभद्रता करने पर सिपाही पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली की काला आम चौकी इंचार्ज के साथ एक शादी समारोह में शराब के नशे में धुत सिपाही ने हाथापाई कर दी। साथ ही विरोध पर आरोपी सिपाही ने अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट भी की। नगर कोतवाल ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि काला आम चौकी पर उपनिरीक्षक तफसील अहमद बतौर इंचार्ज तैनात हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वायरलेस पर सूचना मिली कि नगर के वाटिका फार्म हाउस में शराब के नशे में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया और फायरिंग कर दी है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने फायरिंग करने वाले युवक मनीष शर्मा पुत्र जयदत्त शर्मा निवासी गांव मैथना जगतपुर थाना औरंगाबाद से पूछताछ की। लेकिन, आरोपी ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को गाजियाबाद में पुलिस महकमे में ही सिपाही के पद पर तैनात बताया। साथ ही आरोपी ने अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। इस पर चौकी इंचार्ज ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया और थाने ले आए, जहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी सिपाही ने अनुशासनहीनता की है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed