फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

जांच में नहीं निकला कोरोना, अफसरों ने ली राहत की सांस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जांच में नहीं निकला कोरोना, अफसरों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वायरस पॉजिटिव के संपर्क में आए जहांगीराबाद निवासी युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली है। हालांकि युवक समेत उसका परिवार अगले 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा। जिले में कोरोना को लेकर अब तक पांच लोगों की जांच हो चुकी है। किसी में वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विदेश से लौटने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही संबंधित के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। गत माह सिकंदराबाद निवासी परिवार को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच को भेजा था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसर निगरानी कर रहे हैं। वहीं, गत सप्ताह पूर्व जहांगीराबाद निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने पर भर्ती कर ब्लड सैंपल जांच को भेजा गया। युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर बृहस्पतिवार को युवक को परिवार संग डिस्चार्ज कर दिया गया। अब युवक समेत परिवार के सभी सदस्यों की अगले 28 दिन तक निगरानी की जाएगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि युवक की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जो निगेटिव आई है। परिवार के सभी आठ सदस्यों को 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

अब 18 लोग रहेंगे 28 दिन की निगरानी में
बुलंदशहर। चीन के बाद भारत में कोरोना वायरस फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विदेश से यात्रा कर जनपद आने वाले लोगों की एहतियात निगरानी की जा रही है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए युवक के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर एहतियातन 28 दिन तक निगरानी की जाएगी। इसके अलावा विदेश की सैर करके आए पांच युवक भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। जो केंद्र सरकार की एडवाइजरी के तहत रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में कोरोना के 25 से अधिक संदिग्ध केस मिलने पर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, कुछ लोगों में पुष्टि होने से प्रतिदिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वीसी कर पल-पल पर नजर रखी जा रही है। वहीं, इटली से दिल्ली लौटे एक कंपनी मालिक के संपर्क में आए परिवार के पांच सदस्य और गाजियाबाद निवासी कारोबारी के संपर्क में आए परिवार के आठ सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। दोनों परिवार के 13 सदस्य जहां 28 दिन तक स्वास्थ्य अफसरों की निगरानी में रहेंगे। वहीं, विभिन्न देशों से सैर कर लौटे जिले के पांच सदस्य भी स्वास्थ्य अफसरों की निगरानी में रहेंगे।

जिला अस्पताल में भर्ती परिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि 28 दिन तक सभी के स्वास्थ्य पर नजर रख जाएगी। बताया कि इसके अलावा पूर्व में सिकंदराबाद निवासी परिवार के पांच सदस्य और हाल ही में विदेश यात्रा कर लौटे पांच अन्य सदस्यों समेत सभी 18 लोगों से प्रतिदिन वार्ता कर केंद्र सरकार व शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
डॉ. केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed