फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

पिता स्वस्थ, बेटे में हुई कोरोना की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गाजियाबाद में आया कोरोना का एक और पॉजिटिव केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में कोरोना का एक और मामला मिलने के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। पहले कारोबारी पिता में कोरोना की पुष्टि हुई थी और एक सप्ताह बाद बेटे में भी पुष्टि हुई है। हालांकि बेटे में बाहर से कोरोना के लक्षण अभी नहीं दिख रहे हैं। एहतियात केतौर पर उसे जिला एमएमजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, कारोबारी का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। कारोबारी को डॉक्टरों की निगरानी में एक सप्ताह और अस्पताल में रखा जा सकता है। कारोबारी की पत्नी और उनके तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग पत्नी की दोबारा से जांच कराने पर विचार कर रहा है।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कारोबारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पांच मार्च को उनकी पत्नी, बेटे और तीन कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। बेटे के अलावा सभी चार लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बृहस्पतिवार को कारोबारी के बेटे की टेस्ट रिपोर्ट मिली, जो पॉजिटिव है। इसके बाद कारोबारी के बेटे को एंबुलेंस के जरिए जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए गए आईसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उसे टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने तक रहना होगा। सीएमओ ने बताया कि कारोबारी के बेटे की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है लेकिन बाहर से कोरोना का लक्षण नहीं दिख रहा है। इसलिए उन्हें यहीं रखा गया है। यदि उनमें कोई लक्षण उभरते हैं तो उन्हें दिल्ली रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

मां-बेटा रह रहे थे साथ इसलिए होगी दोबारा जांच
सीएमओ ने बताया कि कारोबारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पत्नी और बेटे को घर में ही आइसोलेट किया गया था। दोनों को अलग-अलग कमरों में रहने की सलाह दी गई थी। कारोबारी की पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट तीन दिन पहले ही निगेटिव आ र्गई थी। वह बेटे के साथ ही रह रही थीं। इसलिए उनमें भी कोरोना संक्रमण की आशंका है। इस संबंध में शासन स्तर से जानकारी करने के बाद दोबारा से कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में फिजीशियन की देखरेख में चलेगा उपचार
जिला एमएमजी अस्पताल में बने आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कारोबारी के बेटे का उपचार अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह के देखरेख में चलेगा। अभी मरीज को गले में हल्की खराश और मामूली जुकाम है, उसकी दवाएं दे दी गई हैं। यह परेशानी मौसम के बदलने के कारण भी हो सकती है। यदि दवाओं से आराम नहीं मिलता है तो मरीज को दिल्ली रेफर किया जाएगा।

सोसायटी को किया जाएगा सेनिटाइज
सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि एक ही परिवार के दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके रहने वाले स्थान को भी सेनिटाइज किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि उनके घर और सोसायटी को भी सेनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ में सोसायटी में रहने वालों को भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पहले एक बार सेनिटाइज कराया जा चुका है, दोबारा भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed