फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

आधार कार्ड टोकन के लिए शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आधार कार्ड टोकन के लिए शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा
विज्ञापन

गाजियाबाद। डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने या इसमें संशोधन कराने के लिए लाइन में लगकर टोकन लेने से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। डाक विभाग टोकन की व्यवस्था को ऑनलाइन करने जा रहा है। लोग वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड का टोकन ले सकेंगे। इसके अलावा पासपोर्ट और आरटीओ विभाग की तरह लोगों को आधार कार्ड के लिए तारीख और समय भी ऑनलाइन मिल जाएगा।
नवयुग मार्केट स्थित प्रधान डाकघर में एक महीने में करीब 1500 लोगों के आधार कार्ड संबंधी कार्य किए जाते हैं। हर महीने की पहली तारीख को लोग टोकन लेने आते हैं और टोकन पर ही उनको आधार कार्ड के कार्य केे लिए दिन लिखकर दिया जाता है। सभी डाकघरों पर भी पहले लोगों को टोकन के लिए लंबी-लंबी लाइन में लगना पड़ता है। विभाग की वेबसाइट पर आधार के लिए साफ्टवेयर तैयार कराने की विभाग की योजना है, जहां लोग अपनी डिटेल दर्ज कर टोकन, तारीख और समय बुक कर सकेंगे। उस स्टॉल में दी गई तारीख और समय पर आकर लोगों को आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए आना होगा। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था होने से लोगों को नजदीकी डाकघर में जाने की जानकारी भी होगी। फिलहाल लाइनपार क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आधार के लिए नवयुग मार्केट में आते हैं। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन ही नजदीकी डाकघर की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

पासपोर्ट की तर्ज पर आधार कार्ड के टोकन को ऑनलाइन किए जाने की विभाग की योजना है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और टोकन के लिए लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन नागपाल, सीनियर पोस्ट मास्टर
प्रधान डाकघर, नवयुग मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed