{"_id":"5de00dfc8ebc3e54c979aae7","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd189228977","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दुल्हे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दुल्हे की मौत
विज्ञापन
धुड़चढ़ी से पहले करंट लगने से दुल्हे की मौत, कोहराम
धौलाना। क्षेत्र के ककराना निवासी स्वर्गीय भूषण भारद्वाज के पुत्र राहुल भारद्वाज करीब 22 वर्षीय की बृहस्पतिवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। राहुल की आज सुबह 11 बजे घुड़चढ़ी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं कि अचानक हादसा हो गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया कि राहुल की शुक्रवार को लोनी में न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश राजौरिया की पुत्री शिवानी से शादी होनी थी। सुबह 11 बजे घुड़चढ़ी थी। इसी की तैयारियां चल रही थीं। घर पर बृहस्पतिवार की सुबह हल्दी की रस्म हुई। इसके बाद राहुल नहाने गया था। नहाने के दौरान सुबह करीब नौ बजे उसे करंट लग गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में राहुल को लेकर रामा हॉस्पिटल पिलखुवा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में धूम-धड़ाके से शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। परिजनों सहित गांव में भी लोगों की आंखें नम हो गईं।
भाई व बहनों की आंखों से नहीं थम रहे आंसू
- राहुल की मौत के बाद उसके भाई व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो बहनें व एक भाई है। दोनों बहनों ज्योति और प्रीति की शादी पहले ही हो चुकी है। वहीं घर में वह अपने छोटे भाई आशु के साथ रहता था, उसकी मां कौशल्या की करीब दस व पिता भूषण भारद्वाज की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
पानी गर्म करने के दौरान लगा करंट
- बताया जा रहा है कि सुबह हल्दी की रस्म के बाद राहुल बाथरूम में नहाने गया था। इस दौरान उसने पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में पानी की रॉड लगा रखी थी। बताया कि बाथरूम में टुल्लू पंप की मोटर से पानी रिस रहा था। राहुल नहाने के लिए नंगे पैर बाथरूम में घुसा। इस दौरान उसे बिजली का जोरदार करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर परिजन आनन-फानन में पहुंचे और उसे हॉस्पिटल लेकर भागे।