{"_id":"5d5310758ebc3e6ca435f934","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd18230726","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त का सफर खत्म, 16 अगस्त से देना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त का सफर खत्म, 16 अगस्त से देना होगा टोल टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 अगस्त से एनएच-9 पर देना होगा टोल टैक्स
गाजियाबाद। नेशनल हाइवे-9 पर मुफ्त का सफर शुरू होने जा रहा है। 16 अगस्त की सुबह आठ बजे से यात्रियों को टोल देना होगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने बैंक गारंटी जमा करने के बाद इगल कंपनी को टोल वसूली की स्वीकृति दे दी है। इससे संबंधित पत्र मंगलवार को अथॉरिटी की तरफ से जारी कर दिया गया है। अब छिजारसी (पिलखुवा) में शुरू होने जा रहे टोल पर पहले के मुकाबले लोगों को दोगुनी जेब ढीली होगी। पहले एनएच पर एक तरफ से 35 रुपये टोल टैक्स लिया जाता था जो अब 70 रुपये लिया जाएगा।
हापुड़ से पिलखुवा के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण में 22 किलोमीटर का नेशनल हाइवे बनकर तैयार है। छह लेन की मुख्य सड़क के साथ दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस रोड बनाई गई है, जिस पर यातायात शुरू हो। फ्लाईओवर निर्माण के चलते सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्वीकृति के बाद 28 जुलाई को डासना टोल बंद कर दिया गया। उस वक्त एनएचएआई को उम्मीद थी कि पिलखुवा में नया टोल एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा, लेकिन बैंक गारंटी जमा करने में हुई देरी के चलते दो हफ्ते से ऊपर का वक्त लगा। बैंक गारंटी मिलने के बाद अथॉरिटी ने टोल वसूलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब डासना फ्लाईओवर को छोड़कर हापुड़ तक की रोड बनकर तैयार है। पिलखुवा की करीब साढ़े चार किलोमीटर की एलिवेटेड रोड और मसूरी गंगनहर पुल समेत अन्य अंडर पास व पुलों को लोड टेस्टिंग होनी बाकी है, जिन पर 15 अगस्त के बाद ट्रैफिक को रोका जाएगा, लेकिन इस दौरान टोल टैक्स अदा करना होगा।
---------------------
शुरूआत में सिर्फ 10 बूथ होंगे चालू
टोल टैक्स वसूलने के लिए शुरूआत में सिर्फ 10 बूथों आरक्षित किए गए हैं। इसमें दोनों साइड के लिए पांच-पांच बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर फास्ट टैग की सुविधा होगी, जिससे यात्री आसानी से टोल अदा कर निकल सकेंगे। अगस्त के अंत तक 10 अन्य बूथ भी बनकर तैयार हो जाएंगे, जिनका निर्माणकारी जारी है। इसके बाद प्रत्येक साइड के लिए 10-10 बूथ आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
ये रहेंगी टोल की दरें
वाहन एक तरफ से दोनों तरफ से मासिक पास
कार व हल्के मोटर 70 105 2290
हल्के व्यावसायिक 110 165 3695
बस व ट्रक 230 350 7745
तीन धुरे वाले व्यावसायिक 255 380 8450
हैवी व्यावसायिक 365 545 12145
--------------------------
वर्जन
टोल वसूलने जा रही एजेंसी ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। बैंक गारंटी भी जमा हो चुका है। अब 16 अगस्त की सुबह 8 बजे से कंपनी टोल वसूल सकेगी। इस संबंध में आदेश जारी हो चुकी है। शुरूआत में सिर्फ पांच-पांच बूथ ही काम करेंगे। - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर - एनएचएआई