{"_id":"5d3b4c618ebc3e6d0d0e5187","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd18106866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने 400 ग्राम पंचायतों में डाली फाइबर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ने 400 ग्राम पंचायतों में डाली फाइबर लाइन
विज्ञापन

गाजियाबाद। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने की कवायद में बीएसएनएल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। गाजियाबाद और हापुड़ की करीब 400 ग्राम पंचायतों में विभाग ने फाइबर लाइन डालने का कार्य पूरा कर लिया है। इसके बाद की कवायद प्रदेश सरकार की होगी। केंद्र की योजना के तहत इंटरनेट से जोड़ी गई ग्राम पंचायतों में जन सुविधा केंद्रों को स्थापित कराया जाएगा।
गाजियाबाद और हापुड़ की 413 ग्राम पंचायतों में डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इंटरनेट सुविधा प्रदान कर जन सुविधा केंद्र खोले जाने की योजना केंद्र सरकार की थी, जिससे लोगों को गांवों में ही ऑनलाइन आवेदन सहित अन्य कार्यों की सुविधा मिल सके। सभी तरह के प्रमाण पत्र गांवों में ही तैयार कराए जा सकें। बीएसएनएल के महाप्रबंधक संजीव त्यागी ने बताया कि लगभग सभी ग्राम पंचायतों में फाइबर लाइन डाल दी गई है। करीब 325 गांवों में लाइन को शुरू भी किया गया है। आगे की योजना पर प्रदेश सरकार काम करेगी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिले के चारों ब्लॉक में 143 ग्राम पंचायतों में फाइबर लाइन डाली गई है।