फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

नहीं आए गडकरी एलीवेटेड रोड़ का उद्घाटन टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नहीं आए गडकरी एलीवेटेड रोड़ का उद्घाटन टला
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेशनल हाइवे-9 स्थित पिलखुवा एलिवेटेड रोड का बृहस्पतिवार को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम फिर से स्थगित हो गया है। कार्यक्रम को लेकर नए टोल प्लाजा के पास पंडाल और मंच बनकर लगभग तैयार था। इसी बीच बुधवार दोपहर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई आई कि अब फेज-3 में डासना से हापुड़ के बीच का काम पूरा होने पर ही उद्घाटन समारोह होगा। बीते 20 दिनों से अथॉरिटी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम मिलने का इंतजार था। सोमवार को कार्यक्रम मिला तो तैयारियों भी शुरू कर दी गईं। उधर, अब माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उद्घाटन कर सकते हैं।
30 जून से एलिवेटेड रोड बनकर तैयार है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को बस सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। जुलाई के पहले हफ्ते में मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई कि केंद्रीय मंत्री की नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। उनका कार्यक्रम मिलती ही जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अथॉरिटी ने रोड को आम लोगों के लिए खोलने का कार्यक्रम टाल दिया। उसके बाद बीते हफ्ते तय हुआ कि एक-दो दिन में बेहद साधारण कार्यक्रम में मंत्री हरी झंडी दिखाकर रोड को यातायात के लिए खोल देंगे, लेकिन अगले ही दिन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब सोमवार को अंतिम रूप से कार्यक्रम अथॉरिटी को दिया गया, जिसे बुधवार को फिर से स्थगित कर दिया गया। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पैकेज-3 पूरी तरह से तैयार होने पर उद्घाटन किया जाएगा। इस हिस्से में कुल 22.30 किलोमीटर की छह लेन नेशनल हाइवे और चार लेनी की सर्विस रोड का निर्माण होना है। इसमें मसूरी से हापुड़ के बीच करीब 18 किमी की सड़क बनकर तैयार है। शेष हिस्से में मसूरी से डासना के बीच दो ओवर ब्रिज और एक पुल बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पूरी तरह से तैयार है, लेकिन मंत्रालय चाहता है कि फेज-3 का शेष काम पूरा होने पर उद्घाटन किया जाए। इसलिए बृहस्पतिवार का होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब छह अगस्त तक काम पूरा कर आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed