{"_id":"609acedd8ebc3edca86e72cc","slug":"hapur-news-ghaziabad-city-news-gbd2185344112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्टर फैक्टरी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्टर फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
फिल्टर फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के बाबा नगर स्थित पानी के फिल्टर बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में सोमवार रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान फैक्टरी बंद थी। दूसरी घटना सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर सेकंड में हुई, जहां विजिलेंस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में आग लग गई। रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनके किरायेदारों ने मकान के बाहर भागकर जान बचाई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ रोड स्थित बाबा नगर में सिवॉय फिल्ट्रेशन के नाम से पानी के फिल्टर बनाने की फैक्टरी है। सोमवार रात फैक्टरी बंद थी। इसी दौरान उसके गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना की जानकारी लगते ही नगर कोतवाली स्थित फायर स्टेशन से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन हालात बेकाबू होते देख वैशाली व साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी दमकल की दो गाड़ियां भेज दीं। फैक्टरी बंद होने के कारण दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दूसरी घटना नेहरू नगर द्वितीय में हुई। यहां रहने वाले विजेंद्र शर्मा विजिलेंस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उनके दोनों बेटे एनआरआई हैं, जो अपने परिवार के साथ जापान में रहते हैं। इंस्पेक्टर विजेंद्र शर्मा मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके पैतृक गांव मेरठ के दो लोग भी उन्हीं के मकान में रहते हैं। इसके अलावा कुछ किराएदार भी रखे हुए हैं। सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से विजेंद्र शर्मा के कमरे में आग लग गई। ऊंची लपटें उठती देख मकान में मौजूद लोगों ने घर से बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा सामान व फर्नीचर आदि जल गया।