फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur Hindi News Crazy lover threatened to kill girlfriend's groom

सिरफिरे आशिक की धमकी: 'कान खोलकर सुन दूल्हे राजा, वो मेरी है; बरात लेकर आया तो श्मशान बना दूंगा'

Tue, 31 Jan 2023 04:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

प्रेमिका की शादी पक्की होने से बौखलाए आशिक ने उसके दूल्हे को जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की के घर के बाहर और गांव में कई जगह पोस्टर चस्पा कर दिए। मामला हापुड़ जिले के सिंभावली इलाके का है। 

विज्ञापन
Hapur Hindi News Crazy lover threatened to kill girlfriend's groom
सिरफिरे आशिक ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के दूल्हे को जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर दीवार पर पोस्टर चस्पा कर दिया। इतना ही नहीं उसने घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए पेट्रोल से भरी बोलत को आग लगाकर फेंका। जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद से युवती के परिजन डरे हुए हैं, उनमें दहशत बैठ गई है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिरफिरे ने दूल्हे और बरातियों के लिए पोस्टर में कई ऐसी बातें लिखी हैं, जो डराने वाली हैं।

विज्ञापन


यार डिफॉल्टर नाम से युवक ने पोस्टर चिपकाए हैं। उसने धमकी देते हुए लिखा, 'कान खोल कर सुन ले दूल्हे राजा मोंटी सिंह करिश्मा मेरी है। बरात लेकर मत आना नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा। बरात श्मशान बना दूंगा जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो वही बरात में आए. अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बरात में चलेगी।' 

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक, उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया है। शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने उसके घर की दीवार समेत गांव में अन्य स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। जिस पर उसकी बेटी का नाम लिखते हुए बरात लाने पर दूल्हे को जान से मारने और बरात को श्मशान बनाने की धमकी लिखी हुई है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी और उसके साथियों ने पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर उसके घर में फेंक दी। जिसके फटने की आवाज पर वह और उसके परिजन जाग गए। बाहर निकलने पर आरोपी और उसके साथियों ने तमंचे से तीन हवाई फायर भी किए। फायरिंग की आवाज से मोहल्ले में जाग हो गई।

विज्ञापन

आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष उसकी बेटी का रिश्ता तुड़वाना चाहते हैं। घटना के बाद से वह और उसके परिवार के लोग भयभीत हैं। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। सिंभावली पुलिस को मामले की गहन जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed