फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur Chungi flyover stuck due to lack of Forest Department NOC; work yet to begin

Ghaziabad News: वन विभाग की एनओसी में अटका हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर, शुरू नहीं हो सका काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hapur Chungi flyover stuck due to lack of Forest Department NOC; work yet to begin
हापुड़ चुंगी चौराहा। - फोटो : 1
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण वन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के इंतजार में अटक गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नवरात्र में ही निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई थी और इसके लिए कंपनी के चयन समेत अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली थीं, लेकिन वन विभाग की मंजूरी नहीं मिलने से काम तय समय पर शुरू नहीं हो सका। अब प्राधिकरण के अधिकारी इसी सप्ताह एनओसी मिलने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण की राह में आ रहे करीब 300 पेड़
अधिकारियों के अनुसार, एएलटी से कविनगर थाने की ओर करीब डेढ़ किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। प्रस्तावित निर्माण के रास्ते में डिवाइडर की ग्रीन बेल्ट पर लगे करीब 300 पेड़ आ रहे हैं। योजना के तहत इन पेड़ों को विस्थापित किया जाएगा या उनके बदले दूसरी जगह उतने ही पेड़ लगाए जाएंगे। इनके संबंध में वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

125 करोड़ रुपये से बनेगा चार लेन का फ्लाईओवर
हापुड़ चुंगी पर बनने वाले फ्लाईओवर पर प्राधिकरण 125 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कंपनी का चयन किया जा चुका है। चार लेन का फ्लाईओवर बनने से हापुड़ चुंगी पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ सर्विस रोड और रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी कराया जाएगा। फ्लाईओवर का डिजिटल शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं और इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि वन विभाग की एनओसी इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण स्तर पर कंपनी के चयन समेत अन्य जरूरी कार्य पूरे हो चुके हैं। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed