फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur bulandshahr becoming meerut sotiganj market as theft vehicles becoming cutting business growing after strictness in Hapur

आशंका: हापुड़ का बुलंदशहर रोड न बन जाए मेरठ का सोतीगंज, पीएम अपने भाषण में भी कर चुके हैं जिक्र

Mon, 20 Dec 2021 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Dec 2021 10:59 AM IST
सार

हाफिजपुर के गांव भटियाना में भी एक अहाते से बड़ी संख्या में वाहन कटान का भंडाफोड़ हुआ था। यही नहीं गाड़ी कटान का काम सिंभावली और गढ़ में भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Hapur bulandshahr becoming meerut sotiganj market as theft vehicles becoming cutting business growing after strictness in Hapur
सोतीगंज में कटते थे चोरी के वाहन - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

देशभर में वाहन कटान की मंडी के रूप में पूरे देश में मशहूर हो चुके मेरठ के सोतीगंज जैसा ही कारोबार अब हापुड़ में भी फलफूल रहा है। दिल्ली-एनसीआर से वाहनों को चोरी कर यहां काटने का धंधा शुरू हो चुका है। सोतीगंज में शुरू हुई पुलिस कार्रवाई के बाद वहां के कबाड़ी हापुड़ का रुख करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कुछ माह पहले हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित एक गोदाम पर गाजियाबाद पुलिस ने छापा मारकर चोरी के कैंटर का कटान पकड़ा था। एक पूर्व सभासद को उसके पूर्व साथियों के साथ वाहन कटान के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


हाफिजपुर के गांव भटियाना में भी एक अहाते से बड़ी संख्या में वाहन कटान का भंडाफोड़ हुआ था। यही नहीं गाड़ी कटान का काम सिंभावली और गढ़ में भी किया जा रहा है। कुछ दिन पहले मेरठ से आई पुलिस टीम ने गढ़ में रेलवे स्टेशन के पास कई गाड़ियों को बरामद किया था। इसके कुछ दिन तक तो धंधा बंद रहा, बाद में फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हो रहे वाहनों को हापुड़ लाकर मिनटों में काट दिया जाता है। ऊंची ऊंची चहारदीवारी के अंदर ट्रक जाता है और गेट बंद होने के कुछ ही मिनटों बाद पुर्जे पुर्जे हो जाता है। पिछले कुछ दिन से मेरठ में सोतीगंज में हो रही सख्ती के बाद कुछ लोगों ने हापुड़ के बुलंदशहर रोड के अंदरूनी क्षेत्र में बड़े बड़े गोदामों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
बुलंदशहर रोड पर वाहनों के कटान के मामलों में पुलिस पर भी आरोप लगते रहे हैं। यह स्थान कोतवाली से कुछ दूरी पर है तो एक पुलिस चौकी वहीं पर बनी हुई है। हाईवे के किनारे वाहनों का कटान खुलेआम किया जाता है। एक अनुमान के अनुसार हापुड़ से रोजाना 20 गाड़ी सामान विभिन्न स्थानों पर जा रहा हैं। मेरठ के अलावा राजस्थान के भिलाई में लोहे के कारखाने में भी गाड़ी जा रही हैं, जबकि पंजाब के गोविंदगढ़ मंडी में भी वाहनों के कटपीस भेजे जा रहे हैं।


अवैध रूप से वाहन कटान के मामले में पहले भी पुलिस कार्रवाई करती रही है। जिले में इस प्रकार की गतिविधियां रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो अभियान चलाया जाएगा।-सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed