{"_id":"62e008dd986cbe0329388851","slug":"hapur-accident-two-kanwariyas-killed-three-injured-in-separate-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Accident: अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत, तीन हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Accident: अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत, तीन हुए घायल
Tue, 26 Jul 2022 09:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:01 PM IST
सार
गोलू और सोनू को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम गोलू की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सोनू को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिलखुआ में भी एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कांवड़िये
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों के मौत हो गई और तीन घायल हो गए। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी गंगाराम का बेटा गोलू (38) मंगलवार को अपने साथी सोनू के साथ गंगानगरी ब्रजघाट से कांवड़ भरने के लिए बाइक से आ रहा था। नेशनल हाईवे पर गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना ओवरब्रिज के निकट वन-वे होने के चलते उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
घटना में गोलू और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर कांवडिय़ों की सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय अस्प्ताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन
गोलू और सोनू को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम गोलू की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सोनू को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं पिलखुवा निवासी रामचंद्र और अभिषेक भी मंगलवार को गंगाजल लेकर ब्रजघाट से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव सरूरपुर के निकट हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, जिला बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मुरादाबाद निवासी सतपाल ने बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र सुनील 24 जुलाई की रात बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकला था। जैसे ही वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोड़ी पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद कांवड़िए को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।