फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Handpump too bad, now how will thirsty

हैंडपंप भी खराब, अब कैसे बुझेगी प्यास

Sun, 07 May 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Handpump too bad, now how will thirsty
खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। गर्मी में टीएचए वालों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। कभी बिजली कटौती से तो कभी पाइपों की पाइप लाइन में लीकेज होने से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। रही सही कसर खराब पड़े हैंडपंपों ने पूरी कर दी है। लोग बोतल बंद पानी के सहारे काम चला रहे हैं।

विज्ञापन


गर्मी से पहले नगर निगम द्वारा पानी की वैकल्पिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। कहीं पावर कट तो कहीं पानी की पाइपों में लीकेज से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं निगम के पहले से ही बीमार वैकल्पिक संसाधन भी दम तोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


पार्षदों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन नगर जोन में लगे 152 और वसुंधरा जोन में 80 हैंडपंप खराब पड़े हैं। हैंडपंप खराब होने से लोगों को पीने के साथ ही घर के अन्य कार्यों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी नहीं आने पर हैंडपंप पर निर्भर लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। जलकल के अवर अभियंता योगेंद्र यादव का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी हैंडपंप सही किए गए थे। कहीं से शिकायत आती है तो उसे सही कराया जाएगा।          

ये कालोनियां हैंडपंप के सहारे      
करहेड़ा, झंडापुर, गगन विहार, महाराजपुर, अर्थला, पसौंडा, कृष्ण विहार कुटी, एकता विहार।

लोगों का दर्द       
सबमर्सिबल पर निर्भर लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर पिछले कई महीने से हैंडपंप भी खराब पड़ा है। गर्मी में पानी न मिलने से लोग बेहाल है। - बबीन चौधरी, निवासी झंडापुर      
 
पिछले एक वर्ष से इलाके के चार हैंडपंप खराब पड़े हैं। पार्कों में लगे हैंडपंप शोपीस बन गए हैं। जीडीए में कई बार शिकायत के बाद भी समस्या से राहत नहीं मिल रही है। - राजेंद्र पाठक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष न्यायखंड-2             


साहिबाबाद और वैशाली में पानी किल्लत      
साहिबाबाद। रविवार को टीएचए के कई इलाकों में पानी न पहुंचने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शालीमार गार्डन. लाजपत नगर, डेल्टा कालोनी, बृज विहार और वैशाली में लोग पानी को तरसते रहे। गुस्साए लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed