{"_id":"575722ec4f1c1b83039c5468","slug":"halt-in-the-corporation-disturbing-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में काम ठप, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में काम ठप, जनता परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के मोहन नगर जोनल प्रभारी पर सोमवार को स्याही फेंकने पर हुई हड़ताल से मंगलवार को टीएचए वासियों की मुसीबत और बढ़ गई। नगर निगम कर्मियों के हड़ताल पर रहने से न तो कालोनियों में सफाई हुई और न ही कूड़ा उठा।
विज्ञापन
मोहन नगर और वसुंधरा जोनल कार्यालय बंद रहे और शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि टैक्स का भुगतान करने गए लोगों को भी लौटना पड़ा। उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारी संघ अड़ा है कि जब तक स्याही फेंकने वाले युवक और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। पर इससे टीएचए वासियों की मुसीबत में बढ़ गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को वसुंधरा और मोहन नगर जोन में कोई कर्मचारी काम पर नहीं आया। सुबह कालोनियों में सफाई करने और फिर कूड़ा उठाने के लिए निगम कर्मी नहीं पहुंचे। सड़कों पर कूड़े का ढेर लगा रहा। सफाई व्यवस्था चौपट रही।
जोनल कार्यालय में लटका ताला
वसुंधरा जोनल कार्यालय पर ताला लगा दिया गया है। मोहन नगर जोनल कार्यालय में कुछ कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन कार्यालय का कामकाज बंद रहा। काम कराने पहुंचे लोग वापस लौट रहे थे। लोगों का कहना था कि सफाई और टैक्स के संबंध में जानकारी लेने के लिए कर्मचारियों को फोन किया गया, तो हड़ताल की बात कहकर फोन काट दिया गया। कोई सुनवाई नहीं हुई।