फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Guru Super Giants won final match of cricket in super over in ghaziabad

गाजियाबाद: सुपर ओवर में गुरु सुपर जॉइंट्स विजेता, प्रवीण पैंथर्स को हराया

Mon, 22 Dec 2025 09:51 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 22 Dec 2025 09:51 PM IST
सार

गाजियाबाद में वीपीएल सीजन तीन का फाइनल मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां गुरु सुपर जॉइंट्स ने प्रवीण पैंथर्स को हराकर खिताब जीता। अंश शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि अनंत जांगिड़ बेस्ट बॉलर बने।

विज्ञापन
Guru Super Giants won final match of cricket in super over in ghaziabad
सुपर ओवर में गुरु सुपर जॉइंट्स विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में जलालपुर रोड स्थित वीनस क्रिकेट एकेडमी में चल रहे वीपीएल सीजन तीन लीग का फाइनल मुकाबला गुरु सुपर जॉइंट्स ने जीत लिया। कोच गजेंद्र त्यागी, जितेंद्र तिग्गन और डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि फाइनल मैच गुरु सुपर जॉइंट्स और प्रवीण पैंथर्स के बीच खेला गया। प्रवीण पैंथर्स के कप्तान अर्णव त्यागी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रवीण पैंथर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। कैफ सैफी ने 44 गेंदों में 63 रन, केशव ने 24 गेंदों में 16 रन और अर्णव त्यागी ने 14 गेंदों में 11 रन बनाए। गुरु सुपर जॉइंट्स की ओर से अनंत जांगिड़ ने तीन, जतिन ने दो और हर्ष कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


जवाब में गुरु सुपर जॉइंट्स ने भी 20 ओवर में छह विकेट खोकर 129 रन बनाए। अंश शर्मा ने नाबाद 61 रन और अक्षांश त्यागी ने 34 रन बनाए। स्कोर बराबर रहने पर मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में गुरु सुपर जॉइंट्स ने 16 रन बनाए, जबकि प्रवीण पैंथर्स नौ रन ही बना सकी। गुरु सुपर जॉइंट्स ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed