{"_id":"6635565de22efec6740152ee","slug":"gulzar-had-attacked-musa-10-times-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-368178-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गुलजार ने मूसा पर किए थे ताबड़तोड़ 10 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गुलजार ने मूसा पर किए थे ताबड़तोड़ 10 वार
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के हिंडन विहार में बृहस्पतिवार शाम हुई मूसा(55) की हत्या के मामले में पता चला कि उनके भाई सुंदर उर्फ गुलजार ने उनकी छाती व पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू से 10 बार वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। मामले में हाजी मूसा के बेटे शाहरुख खान ने सुंदर उर्फ गुलजार, उसके बेटे जैद, भाई अहसान और एक अज्ञात के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मूसा के पीठ पर पांच, सीने पर तीन और दो वार शरीर के अन्य हिस्सों पर आए हैं। इन्हीं चोट के कारण उनकी मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुलजार ने पहले दूध निकालने के दौरान मूसा की पीठ पर वार किए इसके बाद उसके ऊपर बैठकर सीने पर वार किए। दोनों भाईयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। एसीपी ने बताया मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज में अभी तक एक ही व्यक्ति नजर आया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।