फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GST evasion found in two steel firms, Rs 1.57 crore deposited

Ghaziabad News: स्टील की दो फर्माें में पाई गई जीएसटी चोरी, 1.57 करोड़ रुपये जमा कराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
GST evasion found in two steel firms, Rs 1.57 crore deposited
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग के जोन-दो की विशेष अनुसंधान शाखा ने स्टील की दो फर्माें में जीएसटी चोरी पकड़ी है। इस फर्म के दस्तावेजों को जब्त कर 20 घंटे चली जांच में पाई गई चोरी के आधार पर फिलहाल फर्म से 1.57 करोड़ रुपये टैक्स और जुर्माने के रूप में जमा कराए गए हैं। आगे जांच में जीएसटी चोरी की रकम और बढ़ी तो फर्म को और रकम जमा करानी होगी।
विज्ञापन

जोन-दो के अपर आयुक्त ग्रेड-2 ओपी तिवारी ने बताया कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्म के द्वारा स्क्रैप की खरीद कर आयरन की कास्टिंग और एचआर क्वायल की खरीद-बिक्री के साथ-साथ जॉब वर्क भी किया जाता हैI इन फर्मों की बिना ई-वे बिल की गाड़ियां भी ट्रैक की गई थीं। सभी पैरामीटर के परीक्षण के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र व संभाग सी की विशेष अनुसंधान शाखा की ओर से जांच शुरू की गई l जांच की यह प्रक्रिया लगभग 20 घंटे चली और इसमें प्रतिकूल तथ्य पाए गए। इनके आधार पर 1.57 करोड़ रुपये फर्म की ओर से जमा करा दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों फर्माें से खरीद-बिक्री से संबंधित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अग्रिम जांच की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अगर टैक्स चोरी की रकम बढ़ेगी तो उसके आधार पर फर्म से रकम जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed