फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   groom and his family kept this demand During engagement threatening not to bring Marriage procession

11 लाख...और बाइक चाहिए: सगाई के दौरान दूल्हे और उसके परिवार ने रखी ये डिमांड, दी बरात न लाने की धमकी

Tue, 21 Feb 2023 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 12:17 PM IST
सार

हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिंभावली इलाके में सगाई के दौरान दूल्हे पक्ष ने लड़की वालों से 11 लाख और बाइक की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बरात न लाने की धमकी भी दी। युवती के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
groom and his family kept this demand During engagement threatening not to bring Marriage procession
सिंभावली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती की सगाई के दौरान दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने दहेज में लाखों की नकदी और बुलेट बाइक की मांग की। जिसे पूरा न कर पाने पर बरात न लाने की भी धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेट का रिश्ता सिंभावली थाना इलाके के ही गांव जमालपुर निवासी युवक से हुआ था। 20 फरवरी को वह परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बेटी की सगाई लेकर जमालपुर पहुंचा। जहां सगाई समारोह के दौरान सभी घरेलू सामान समेत एक लाख 51 हजार रुपये की नकदी भी उपहार स्वरूप वर और उसके परिजनों को दी गई। 
विज्ञापन


लेकिन दूल्हे के पिता और जीजा ने दहेज में 11 लाख रुपये और बाइक की मांग करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 फरवरी को आनी थी बरात
पीडि़त का कहना है कि 21 फरवरी को जमालपुर से बरात आनी थी। लेकिन जब उसके दूल्हे और उसके भाई से फोन पर वार्ता की, तो उन्होंने 11 लाख रुपये और बुलेट न मिलने पर बरात लाने से इंकार कर दिया। जिनका कहना है कि लड़का सरकारी नौकरी में है, जिसके लिए रिश्तों की कमी नहीं है।

युवती के परिवार में पसरा मातम
युवती के परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे, शादी के लिए घर में रिश्तेदार और मेहमान भी जुट गए। चारों तरफ खुशियों का माहौल बना हुआ था, लेकिन वर पक्ष के लोगों द्वारा बरात लाने से इंकार करने पर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

 

रिपोर्ट दर्ज कर की जा रही जांच
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूल्हे अर्जुन, उसके पिता देवेंद्र, भाई और जीजा के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिंभावली पुलिस का मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed