{"_id":"578bcf894f1c1b676bc4b97b","slug":"green-raised-by-residents-to-move-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन यूपी की ओर रेजिडेंट्स ने बढ़ाए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन यूपी की ओर रेजिडेंट्स ने बढ़ाए कदम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पर्यावारण
- फोटो : अमर उजाला
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक (क्रॉसिंग्स रिपब्लिक फ्लैट ऑनर्स एसोसिएशन) में जन प्रतिनिधि संस्था हैजिस ने रेजिडेंट्स के साथ मिलकर टाउनशिप में पर्यावरण महोत्सव मनाया। रेजिडेंट्स ने ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी की ओर कदम बढ़ाते हुए 4000 हजार से ज्यादा पौधे लगाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अभियान में क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के 700 रेजिडेंट्स शामिल हुए।
डीपीएस वर्ल्ड स्कूल और टीटीपीएल क्रॉसिंग्स के सहयोग से चलाए गए इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर विधायक सुरेश बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, बसपा नेता अशोक चौधरी और डीपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन विपिन साहनी भी पहुंचे।
क्रोमा के अध्यक्ष तरुण चौहान और सदस्य क्षितिज सिंघल ने बताया कि पर्यावरण बचेगा तभी ये धरती बचेगी। अभियान में बड़ों के साथ बच्चों और महिलाआ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पौधे लगाने के लिए लोगों की टीम बनाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद जगह-जगह गड्ढे खोदकर पौधे रोपे गए। रविवार को सुबह बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग एकत्र हुए और अभियान को सफल बनाया। पूरी क्रॉसिंग्स में 4000 पौधे लगाए गए हैं।
जब ये पौधे बड़े होकर पेड़ बनेंगे तो पूरी सोसायटी हरी-भरी नजर आएगी। इस अवसर पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक भी किया। अभियान में क्रोमा के बीपीएस भाटिया, अनुराग सिंह, प्रदीप आसवनी, दुर्गेश सिंह, धर्मेश अग्रवाल, उज्जवल मिश्रा, दीपशिखा, वैभव कपूर, सोमा चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।