{"_id":"631ae0f17c60060af968e777","slug":"governor-satya-pal-malik-says-there-was-no-need-to-change-name-of-rajpath-pm-modi-inaugurates-every-third-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर तंज: राज्यपाल मलिक ने कहा-राजपथ का नाम बदलने की नहीं थी जरूरत, मोदी हर तीसरे दिन करते हैं उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम पर तंज: राज्यपाल मलिक ने कहा-राजपथ का नाम बदलने की नहीं थी जरूरत, मोदी हर तीसरे दिन करते हैं उद्घाटन
Fri, 09 Sep 2022 12:15 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:15 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में बोले कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। सत्यपाल मलिक बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के गांव मूढ़ी बकापुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के औरंगाबाद में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजपथ का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। यह नाम कोई अंग्रेजों का दिया हुआ नहीं था। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह हर तीसरे दिन उद्घाटन करते हैं, आज कुछ नहीं रहा होगा तो राजपथ का नाम बदलकर उसका उद्घाटन कर दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में बोले कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। सत्यपाल मलिक बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के गांव मूढ़ी बकापुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री से लड़ा तो यही वजह है कि मेरे पास कुछ नहीं है। कुछ होता तो अब तक ईडी और इनकम टैक्स की टीम आ जाती।
भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ भी की। कहा कि श्रीनगर के दो मामलों को लेकर प्रधानमंत्री के पास गया था। मुझे डेढ़-डेढ़ सौ करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश हुई थी। प्रधानमंत्री को बताया तो उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने दोनों मामलों को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहें किसान
मलिक ने कहा कि देश में किसानों और जवानों पर भारी संकट है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कमेटी का चेयरमैन ऐसे व्यक्ति को बनाया है, जिसने कृषि कानून बनाए थे। अगर एमएसपी लागू नहीं होती है तो देश में बहुत बड़ी जंग किसानों और सरकार के बीच छिड़ेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि आप बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहें।

फौज को बर्बाद करने को लाए अग्निवीर योजना
सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों और जवानों को बर्बाद करके कोई सरकार नहीं चली है। अब फौज को बर्बाद करने के लिए अग्निवीर योजना ले आए हैं। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा। आरोप लगाया कि जब उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारी तो उन्हें कश्मीर भेज दिया गया।
प्रधानमंत्री कहें तो दे दूंगा इस्तीफा
राज्यपाल मलिक ने कहा कि जिस दिन से किसानों की लड़ाई शुरू हुई है, उस दिन से इस्तीफा मेरी जेब में है। प्रधानमंत्री कह दें तो मैं एक मिनट में इस्तीफा दे दूंगा। महंगाई और बेरोजगारी पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया।