{"_id":"581799b64f1c1bc032435ed3","slug":"govardhan-puja-descended-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा में उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन पूजा सोमवार को शहर भर में हर्षोल्लास के साथ की गई। अन्नकूट उत्सव के इस मौके पर शहर में जगह-जगह भंडारे भी लगाए गए। मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए।
इस्कॉन मंदिर
राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन भगवान की पूजा हुई। मंदिर में गोबर से 25 फीट के गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई गई। मंदिर में शाम 5.30 बजे गो पूजन हुआ। गो पूजा के बाद तुलसी आरती और दीपदान किया गया।
गोवर्धन भगवान की आकृति के चारों ओर दीप जलाकर उन्हें छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा हुई। सभी भक्तों ने गोवर्धन भगवान की पूजा करने के बाद उनकी परिक्रमा की। अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्वयंभू और दूधेश्वरनाथ मंदिर
स्वयंभू शिव मंदिर और दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। मंदिर प्रांगण में गोबर के गोवर्धन भगवान का चित्र बनाया गया, जिमसें दूध-खील-बताशे आदि चढ़ाए गए। दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजन के बाद भक्तों को भोजन कराया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जगह-जगह हुए भंडारे
गोवर्धन पूजा के चलते शहर में सुबह से ही भंडारों का दौर शुरू हो गया था। नवयुग मार्केट, जीटी रोड, लाइनपार क्षेत्र, रेलवे रोड बजरिया, अंबेडकर रोड आदि पर कई जगह भंडारों का आयोजन किया गया था। नवयुग मार्केट के बीच चौराहे पर स्थित मंदिर के बाहर भंडारे में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इससे यहां जाम की स्थिति बनी रही।