फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Got the news of wedding getting ruined at 2 o'clock in the night

Ghaziabad News: रात के दो बजे मिली सुहाग उजड़ जाने की खबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Got the news of wedding getting ruined at 2 o'clock in the night
रिची कुमार
विज्ञापन

लोनी। रात के दो बजे थे। अचानक फोन की घंटी बजी। मैंने काॅल रिसीव की। काॅलर ने पति का नाम बताया और बोला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर में पता चला कि सुहाग उजड़ गया है। हादसे में जान गंवाने वाले दोस्तों के परिवार में कोहराम मचा है।

मां और पत्नी ने मना किया
फिर भी चले गए विपिन

न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाली विपिन सोनी (35) सुनार थे। परिवार में पत्नी कोमल, तीन बच्चे आसी, राधे और कशिश हैं। कोमल ने बताया, सोमवार रात पति ने फोन पर कहा था कि वह दोस्तों के साथ कैंची धाम जा रहे हैं। मैंने मना किया तो बोले, तू चिंता मत कर मैं कल आ जाऊंगा। उनसे कहा, तुम एक बार घर तो आ जाओ लेकिन वे चले गए। मां ने भी उन्हें फोन कर घर आने के लिए कहा लेकिन वे नहीं आए। रात में उनकी हादसे में मौत की खबर आई। कोमल ने बताया कि उनके ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पति की मौत के बाद उनके परिवार में आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन



सचिन की मौत की खबर सुन
मां ने कहा, काॅल फर्जी है
गिरी मार्केट कॉलोनी में संदीप (35) पत्नी मधू और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह अपने भाई सचिन के साथ मिलकर बंथला स्थित कार धुलाई का सेंटर चलाते थे। मां राजकुमारी ने बताया कि दोनों बेटे घर से कैंची धाम जाने के लिए निकले थे। मंगलवार रात तक घर आने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे फोन पर खबर मिली, आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने कॉल फर्जी मान कर काट दी। थोड़ी देर बाद फिर से काॅल आई। इस बार कहा कि हम पुलिस से बोल रहे हैं। इस पर भी यकीन नहीं हुआ। बेटे को फोन मिलाया तो बंद मिला। सुबह फिर से काॅल आई, तब यकीन हुआ कि दुनिया उजड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी से कल वापस आने
के लिए कह गए थे रोहित
न्यू विकास नगर कॉलोनी में रोहित (37) अपनी पत्नी मनीषा और दो बेटियों के साथ रहते थे। वह दिल्ली में ड्राइवर का काम करते थे। मनीषा ने बताया कि उनके पति ने दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी। मंगलवार रात तक घर आने की बात कही थी। रात के समय उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। घर से जाने के बाद उनसे कोई बात नहीं हो पाई थी। रोहित के पिता राम किशन की कुछ समय पूर्व ही मौत हुई थी।


अनुपम का शव देख

बेसुध हो गई पत्नी

नवीन कुंज कॉलोनी में अनुपम सिंह (35) पत्नी मोनी, तीन बच्चे दीप, दीपांशी और वीर के साथ रहते थे। वह ट्रैवल एजेंट का काम करते थे। उनके पिता करतार सिंह ने बताया कि अनुपम अपनी पत्नी को नीम करौरी कैंची धाम जाने की बात कह कर निकला था। कुछ दिनों पहले ही वह कार लेकर आया था। सुबह करीब तीन बजे उन्हें घटना की जानकारी लगी। इसके बाद परिवार के लोग हापुड़ के लिए रवाना हुए। पति का शव देख मोनी बेसुध हो गई। थोड़ी देर बाद बोली, अब मेरे परिवार का क्या होगा। मेरा सुहाग उजड़ गया।



राजू ने पहले ससुराल जाने के

लिए कहा, फिर कैंची धाम

मूलरूप से खतौली के रहने वाले राजू जैन (48) सोम बाजार में प्लास्टिक की फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी बीनू और दो बच्चे है। करीब तीन साल पहले वह खतौली से लोनी के न्यू विकास नगर कॉलोनी में किराए पर रहने के लिए आए थे। न्यू विकास नगर कॉलोनी में राजू मां के साथ रहते थे। उनकी पत्नी खतौली में रह रही है। कभी-कभी वह लोनी आती थीं। पड़ोस में रहने वाली उनकी चाची ने बताया राजू जैन ने उन्हें फोन किया और कहा कि चाची मेरे दो जोड़ी कपड़े लाकर बाहर सड़क पर दे दे दो। पहले राजू ने बताया कि वह ससुराल जा रहे हैं। बाद में राजू ने बताया कि वह दोस्तों के साथ कैंची धाम के लिए जा रहे है।



दो साल पहले हुई थी तरुण की शादी

गुलाब वाटिका कॉलोनी में रहने वाले तरुण उर्फ निक्की जैन (33) अपनी पत्नी यसीका और एक साल की बेटी के साथ रहते थे। उनकी लालबाग कॉलोनी में पत्थर टेलर की दुकान है। दो साल पहले तरुण जैन की शादी पड़पड़गंज दिल्ली में हुई थी। करीब चार साल पहले तरुण जैन के पिता अनिल जैन की मौत हो गई थी। घर की जिम्मेदारी तरुण और उनके भाई विकास जैन पर थी। दोनों भाई परिवार को संभालते थे। 23 दिनों पहले तरुण ने अपनी बहन निशा की शादी धूमधाम से की थी। तरुण की मौत की खबर सुनकर पत्नी यसीका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यसीका बोली कि पति की मौत के बाद अब परिवार कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed