{"_id":"67574327eb7e49d7840f8874","slug":"good-news-two-lawn-tennis-courts-will-be-built-in-mahamaya-stadium-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-528184-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : महामाया स्टेडियम में बनेंगे दो लॉन टेनिस कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : महामाया स्टेडियम में बनेंगे दो लॉन टेनिस कोर्ट
विज्ञापन
- खेल निदेशालय से जारी हुआ 20 करोड़ का बजट
- सिंथेटिक बास्केटबॉल मैदान, तीनों स्वीमिंग पुल को संचालित करने में होगा बजट खर्च
- अगले साल तक महामाया स्टेडियम में बन जाएगा सिंथेटिक ट्रैक
रश्मि ओझा
गाजियाबाद। लॉन टेनिस खिलाड़ियों सहित बास्केटबॉल, स्वीमिंग और एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए खुशी की खबर है। महामाया स्टेडियम में खेल सुविधाओं के लिए खेल निदेशालय से 20 करोड़ का बजट जारी हो गया है। इसके अलावा सीएसआर फंड से भी स्टेडियम में निर्माण कराए जाएंगे और अगले दो तीन महीनों तक पूरे महामाया स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि 12 एकड़ में फैले महामाया स्टेडियम में दो लॉन टेनिस कोर्ट बनाया जाएगा। यह कोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। जिसमें भविष्य में कभी कोई टूर्नामेंट भी आयोजित कराया जा सके। इसके अलावा एथेलिटिक्स के लिए सिंथेेटिक ट्रैक तैयार कराया जा रहा है। इतना ही नहीं बॉस्केटबॉल के लिए जो मैदान है उसको भी सिंथेटिक बनाया जा रहा है जिससे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में सुविधा होगी। महामाया स्टेडियम में पहले से तीन स्वीमिंग पुल बने हुए हैं उनको भी पूर्ण रूप से संचालित करा दिया जाएगा। इसके लिए निजी और सरकारी कंपनियां कार्य कर रही हैं। वह कॉरपोरेट सोशल रिस्पान्सबिलिटी (सीएसआर) फंड भी दे रहीं हैं जिससे यह कार्य होगा। सभी खेलों के लिए कोच तैनात हैं और रात में भी मैदान में खेल आयोजित हो सकें इसके लिए उच्च क्षमता वाले लाइट्स भी लगवाए जाएंगे।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि स्टेेडियम में जिले के लगभग 400 खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने आते हैं। निजी खेल एकेडमी में महंगी फीस देनी होती है लेकिन यहां खिलाड़ियों को काफी कम फीस में हर खेल की सुविधा मिलेगी। बॉक्सिंग के खिलाड़ियों की रिंग खराब हो गई थी वह भी नई मंगा ली गई है।
विज्ञापन
-- -- -
इनसेट: स्टेडियम की फीस :
महामाया स्टेडियम में 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए प्रति माह 210 रुपये फीस है। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र की खिलाड़ियों के लिए 310 रुपये प्रति माह फीस ली जाती है।
-- -
महामाया स्टेेडियम में 400 मीटर का सिंथेेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसको नई तकनीक से तैयार किया जा रहा है जो बरसात में भी खराब नहीं होगा। इसके लिए खेल निदेशालय से बजट जारी हो चुका है इसके अलावा सीएसआर फंड से भी कई कार्य कराए जा रहे हैं। अगले वर्ष तक इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
अभिनव गोपाल, सीडीओ