फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gold chain looted from girl student who went to market to buy brother's birthday

Ghaziabad News: भाई के जन्मदिन का सामान लेने बाजार गई छात्रा से लूटी सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gold chain looted from girl student who went to market to buy brother's birthday
वसुंधरा। सेक्टर-2बी में बाइक सवार दो लुटेरों ने शनिवार दोपहर बाजार से छोटे भाई के लिए जन्मदिन का सामान खरीदने गई छात्रा के गले से सोने की चेन लूट ली। छात्रा और उसकी मां ने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन लुटेरे तेजी से फरार हो गए। इंदिरापुरम कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। लुटेरे उसमें कैद हुए हैं। सेक्टर-3 में गार्डेनिया ग्लैमर फेज एक निवासी संयोगिता आहूजा परिवार के साथ रहती हैं। उनकी बेटी पास के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह शनिवार दोपहर करीब दो बजे बेटी के साथ बेटे के जन्मदिन का सामान खरीदने गई थीं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-2बी में पुलिस चेकपोस्ट के पास वह किसी से बात कर रही थीं कि पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने बेटी के गले पर झपट्टा मारकर एक तोले की सोने की चेन लूट ली। उन्होंने कहा कि चेन उनके गले में भी थी, लेकिन बाल खुले होने के कारण लुटेरे उनकी चेन नहीं देख पाए थे। गले पर झपट्टा लगते ही उन्होंने तुरंत शोर मचाया लेकिन किसी राहगीर ने मदद नहीं की। लुटेरे भागते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लुटेरे काले रंग की स्पलैंडर बाइक पर आए थे। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने काली टीशर्ट-जींस पहनी थी।
विज्ञापन



कौशांबी में 40 हजार रुपये और चेन लूटने वालों का नहीं मिला सुराग :
27 अप्रैल को कौशांबी थाने के पास संगीता चौधरी से 40 हजार रुपये की लूट और डेढ़ घंटे बाद भोवापुर में सिद्धार्थ भारवाह से सोने की चेन लूटने की घटना में अभी तक पुलिस लुटेरों की सुराग पता नहीं लगा पाई है। पुलिस महज सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कह रही है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी देख रहे हैं। कैमरे में कैद लुटेरे की पहचान कर टीम रिकॉर्ड देख रही है। जल्द कोई सुराग मिलने पर लुटेरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed