फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gokshi arrested two people

गोकशी करते दो लोग गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gokshi arrested two people
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कुशलिया गांव के बाहर आम के बाग में छापामारी कर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गोकशी करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपियों से दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, रस्सी और रेती बरामद की गई है। गोवंश के शव को दफना दिया गया। गोकशी की सूचना पर इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत रखा।
विज्ञापन


एसएचओ मसूरी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लोगों ने सूचना दी थी कि कुशलिया गांव के बाहर नाहल जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में दो लोग गोवंश की हत्या कर रहे हैं। सूचना पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एसपी ग्रामीण ओमप्रकाश और एएसपी आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापामारी की गई तो दो लोगों को गोवंश के शव के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, रेती और रस्सी बरामद की है। डॉक्टर को बुलाकर सैंपल लेकर गोवंश को दफना दिया गया। मौके पर भारी भीड़ जुटती देख पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। हालांकि एसपी देहात को खुद मौके पर कार्रवाई करता देख लोगों ने हंगामा नहीं किया।


एसपी देहात ओमप्रकाश ने बताया कि ताहिर सैफी निवासी कुशलिया और इरफान निवासी नाहल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed