{"_id":"578e6f014f1c1b1f7fc4b949","slug":"go-instead-of-building-rules-bayloj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले जाएं बिल्डिंग बायलॉज के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले जाएं बिल्डिंग बायलॉज के नियम
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
इमारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बिल्डिंग बायलॉज के नियमों को गाजियाबाद में लागू करने की मांग अब आम जनता की तरफ से भी उठने लगी है। वसुंधरा के एक रेजिडेंट ने मुख्यमंत्री से दिल्ली की तर्ज पर 105 वर्गमीटर प्लॉट पर बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराने की व्यवस्था लागू कराने की मांग की है। उधर जीडीए का कहना है कि गाजियाबाद में यह व्यवस्था लागू करना संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में वसुंधरा निवासी ब्रजमोहन ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने 17 जून को एक नोटिफिकेशन जारी कर यह व्यवस्था बनाई है कि 105 वर्गमीटर के प्लॉट पर निर्माण के लिए एमसीडी से नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि बिल्डिंग बायलॉज के तहत ही निर्माण कराने की अंडरटेकिंग देनी होगी वरना निर्माण तोड़ा या सील किया जा सकता है।
इस बारे में जीडीए के चीफ टाउन प्लानर इश्तियाक अहमद का कहना है कि गाजियाबाद के सघन इलाकों में पहले से यह व्यवस्था है कि 100 वर्गमीटर प्लॉट पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा सकते हैं। लेकिन जिन खाली जगहों पर शहर को योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया या बसाया जा रहा है वहां इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि बिल्डरों ने भी दिल्ली की तर्ज पर 112 वर्गमीटर जमीन पर निर्माण की इजाजत देने की मांग की है। चीफ टाउन प्लानर का कहना है कि फिलहाल वे दिल्ली के बिल्डिंग बायलॉज का अध्ययन कर रहे हैं लेकिन इस संबंध में कोई भी फैसला बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।