फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girlfriend killed boyfriend's sister for not meeting

Ghaziabad News: मुलाकात नहीं कराने पर प्रेमिका ने प्रेमी की बहन को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend killed boyfriend's sister for not meeting
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में घर में घुसकर भाई की शादीशुदा प्रेमिका ने महिला की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के भाई से मुलाकात नहीं कराने और उसका नंबर नहीं देने पर प्रेमिका ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नौ जून को गोविंदपुरम आई-591 निवासी सौरभ राणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि योगिता सिंह सेंगर निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली उनके घर पर आई और उनकी पत्नी सरिता राणा का पेपर कटिंग से गला रेत दिया। घायल अवस्था में सरिता को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि योगिता शादीशुदा है और उसका अपने पति विवाद चल रहा है। सरिता के भाई यश से योगिता का प्रेम प्रसंग हो गया। यश कुछ दिन से महिला से कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया था। इसी के चलते योगिता सरिता से यश का नंबर मांग रही थी। उसने नंबर देने से इन्कार कर दिया तो वह उनके घर पहुंच गई। इस दौरान सरिता ने न तो नंबर दिया और न ही उसकी मुलाकात कराने को हामी भरी। दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज योगिता ने सरिता के गले पर पेपर कटर से वार किया और फरार हो गई। महिला को पड़ोसियों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा मेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण ले चुकी है आरोपी
पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ मेडिकल कालेज में पैरा मेडिकल स्टाफ में काम कर चुकी है। शरीर पर कहां वार करने से मौत हो सकती है, इसकी जानकारी उसको वहीं हुई थी। वहीं, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेपर कटर बरामद कर लिया है।

आरोपी महिला योगिता को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही जानलेवा हमले में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
- अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed