फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl was bitten by a pet dog in Rajiv Colony Sahibabad

मासूम बन रहे कुत्तों का शिकार: गाजियाबाद में एक लड़की के मुंह पर काटा, होंठ पर गहरे घाव; जीटीबी रेफर

Tue, 19 Sep 2023 09:39 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 09:39 PM IST
सार

साहिबाबाद इलाके में एक 18 साल की युवती को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। 

विज्ञापन
girl was bitten by a pet dog in Rajiv Colony Sahibabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद की राजीव कॉलोनी में युवती को पालतू कुत्ते ने काट लिया। गंभीर हालत में किशोरी को एमएमजी अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई और सीरम लगवाने के लिए जीटीबी रेफर कर दिया गया। मंगलवार को कुत्ते के काटने से घायल होने पर अस्पताल में 69 लोग एआरवी लगवाने पहुंचे थे। इनमें से 22 लोगों को दवाई की भी जरूरत पड़ी।

विज्ञापन


 

राजीव कॉलोनी निवासी रिंकी ने बताया कि घर में डाबरमैन नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। मंगलवार सुबह कुत्ते ने उनकी भांजी अंशिता (18) के चेहरे पर काट लिया। इससे अंशिता के होंठ बुरी तरह से जख्मी हो गए। रिंकी ने बताया कि कुत्ते को काफी समय पहले वैक्सीन लगवाई थीं, इस कारण से डॉक्टर ने एआरवी और सीरम लगवाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरम लगवाने के लिए उन्हें जीटीबी रेफर किया गया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि युवती के इलाज के बाद एआरवी लगवा दिया गया था। अस्पताल में सीरम नहीं है इसलिए उसे रेफर कर दिया गया था। सीएमएस ने बताया कि मंगलवार को 69 लोग कुत्ते काटने के आए थे, इनमें 32 बच्चे थे। सीएमएस ने बताया कि कुल 180 लोगों को पहली, दूसरी और तीसरी डोज लगवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed