फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl friend murdered by her lover by strangling her with a dupatta in ghaziabad

गर्भवती थी रेखा: प्रेमी ने टुपट्टे से घोंट दिया प्रेमिका का गला, बेटे ने खोला राज, बोला- रात को आता था अभिजीत

Sun, 09 Jun 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Jun 2024 09:20 PM IST
सार

पुलिस को हत्या के संबंध में कोई खास सुराग नहीं मिल पा रहा था। महिला की कॉल डिटेल से भी कुछ खास नहीं मिल पाया था। ऐसे में पुलिस ने मृतका के मासूम बेटे से प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात के समय उनके घर पड़ोसी अभिजीत आता था। 

विज्ञापन
girl friend murdered by her lover by strangling her with a dupatta in ghaziabad
मृतक रेखा और हत्यारोपी अभिजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में दो मई की रात को हुई विवाहिता रेखा (32) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। मृतका के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव को अर्धनग्न हालत में पेड़ से लटका दिया था। मृतका के पुत्र और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

ये था मामला 
गांव मुबारिकपुर निवासी जयसिंह की पुत्री रेखा की शादी करीब 13 साल पहले क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी कृष्ण कसाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा पति के साथ अपने मायके मुबारिकपुर में एक अलग मकान में रहने लगी। उसके साथ उसका भाई सोनू भी रहता था। शादी के बाद उसके दो पुत्र हुए। बड़ा पुत्र 12 साल और छोटा 10 साल का है। पति कृष्ण नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है। जबकि उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई की रात को रेखा का शव घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उस समय रेखा घर में दो बच्चों के साथ अकेली थी और बच्चे घर में सोए हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई थी। लेकिन पूछताछ में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पा रहा था।

विज्ञापन

गांव के ही अभिजीत को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए गांव के ही अभिजीत उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका रेखा से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के समय घर पर रेखा अकेली रहती थी तो वह अक्सर उससे मिलने घर जाता था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के साथ अभिजीत के संबंध थे। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। हालांकि उसने गर्भपात के लिए रेखा को दवाई भी खिला दी थी। लेकिन इसके बावजूद वह गर्भपात न होने की बात कह रही थी और इसी बात को लेकर लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। एक मई की रात भी वह उससे मिलने के लिए घर पहुंचा था और रेखा को लेकर घर के पीछे के स्थान पर ले गया। यहां कहासुनी होने के बाद दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को अमरूद के पेड़ पर लटका दिया।

मृतका के बेटे ने खोला राज
पुलिस को हत्या के संबंध में कोई खास सुराग नहीं मिल पा रहा था। महिला की कॉल डिटेल से भी कुछ खास नहीं मिल पाया था। ऐसे में पुलिस ने मृतका के मासूम बेटे से प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात के समय उनके घर पड़ोसी अभिजीत आता था। जिसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलनते हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed