फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl dies after being hit by car in Shipra Mall parking lot

कार ने बच्ची को रौंदा: अस्पताल ले जाने के लिए चालक और गार्ड से मदद मांगते रहे परिजन, बच्ची की हुई मौत

Sun, 03 Mar 2024 02:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Mar 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by car in Shipra Mall parking lot
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शिप्रा मॉल के गेट नंबर दो पर तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे चालक ने 3.5 साल रिद्धि पांडेय को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल बच्ची के पिता विवेक पांडेय का आरोप है कि उन्होंने बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए चालक और गार्ड से कई बार बोला लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। 

विज्ञापन


फिर पास के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने घायल बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में आया कि इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति अपने परिवार के साथ शिप्रा मॉल में मूवी देखने आए थे। उन्होंने गाड़ी पार्किंग में लगाने के लिए काउंटर पर चालक को चाबी दे दी थी। चालक उनकी गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करने ले जा रहा था। इसी बीच घटना हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed