फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl dead body found in Ganganahar

शीबा का शव मिला: दो भाइयों ने गला घोंट गंगनहर में फेंका था, तीसरे भाई ने कपड़े से की पहचान; मां ने भी पहचाना

Sun, 24 Dec 2023 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 10:20 PM IST
सार

युवती की सिनाख्त उसके तहेरे भाई शाहिद ने कपड़ों के आधार पर शीबा के रूप में की है। देर से पहुंची मृतका शीबा की मां परवीन ने अपनी बेटी शीबा की पहचान की। 

विज्ञापन
Girl dead body found in Ganganahar
गंगनहर में मिला शीबा का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्रांतर्गत गंगनहर नाहल झाल के नीले पुल में एक युवती का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने महिला का शव पानी से बाहर निकाला, शव की पहचान के प्रयास किए गए। शव आठ से नौ दिन पुराना लग रहा है। मृतका के कोई चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

मुरादनगर थाना क्षेत्र में दो भाइयों द्वारा 16 दिसम्बर को युवती का गला घोंटकर मारकर गंगनहर में फेंक दिया था। प्रथम दृष्टया शव उसी युवती का लग रहा है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए पसौंडा में रहने वाले युवती के रिश्तेदार को बुलाया है। युवती की सिनाख्त उसके तहेरे भाई शाहिद ने कपड़ों के आधार पर शीबा के रूप में की है। देर से पहुंची मृतका शीबा की मां परवीन ने अपनी बेटी शीबा की पहचान की। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed