फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl bike collided with a divider died on NH-24 she going from Kanpur to Delhi

मोटरसाइकिल से 474 KM का सफर, क्यों?: NH-24 पर डिवाइडर से टकराई काजल की बाइक, कानपुर से दिल्ली जा रही थी अकेली

Sat, 29 Mar 2025 09:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 09:26 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल काजल को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवती के दस्तावेजों की जांच के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन
girl bike collided with a divider died on NH-24 she going from Kanpur to Delhi
मृतक काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर झमका गांव के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने युवती की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। कानपुर निवासी परिजन दोपहर बाद बुलंदशहर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

विज्ञापन

दिल्ली जा रही थी काजल
कानपुर के गल्ला मंडी स्थित गुलाबपुर गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी (बड़े भाई धर्मपाल की बेटी) काजल (21) कानपुर में बीए की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को उसको किसी काम से दिल्ली जाना था। इसी के चलते शुक्रवार रात को वह अकेली बाइक लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगिरों ने दी सूचना
शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब वह एनएच-34 पर खुर्जा क्षेत्र के झमका गांव के पास पहुंची। तभी किसी कारण से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसमें बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक की टक्कर होते ही काजल भी सड़क किनारे दूर जाकर गिरी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन

दस्तावेजों से हुई काजल की शिनाख्त
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल काजल को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवती के दस्तावेजों की जांच के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। इसके बाद परिजनों से बात कर जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि काजल बाइक चलाना जानती थी और निजी काम से दिल्ली जा रही थी।

सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह का कहना है कि यह जानकारी नहीं मिल रही कि किस कारण से बाइक अनियंत्रित हो गई थी। पीएम जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed