{"_id":"6216858992368b54211d8fab","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2345057134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड जलबोर्ड कर्मी के खाते से 28 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड जलबोर्ड कर्मी के खाते से 28 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड जल बोर्ड कर्मी के खाते से 28 लाख रुपये निकाले
साहिबाबाद। कोतवालपुर गांव में रहने वाले दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवृत्त व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात ने 28 लाख रुपये निकाल लिए। अज्ञात ने पीड़ित के खाता नंबर से चेकबुक निकलवाई और पैसे निकाल लिए। बुधवार को पीड़ित ने बैंककर्मियों पर मिलीभगत से पैसे निकालने का आरोप लगाया है।
पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक में उनका खाता है। बुधवार को वह बैंक से पैसे निकालने पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उनके खाते में करीब 30 लाख रुपये थे। उन्होंने बैंक की स्टेटमेंट निकलवाई, तो पता चला कि उनके खाते से किसी ने करीब 28 लाख रुपये निकाले हैं। पीड़ित ने बैंक मैनेजर से जानकारी की तो पता चला कि 20 जनवरी 2022 को किसी ने नई चेकबुक निकलवाई। चेक द्वारा आरटीजीएस से अलग-अलग शाखाओं से पैसे निकाले गए हैं। वहीं पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कोई चेकबुक नहीं निकलवाई है। पीड़ित ने बताया कि चेक पर हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि बैंककर्मी के साथ मिलकर किसी ने चेकबुक निकलवाई और फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकाले हैं। उन्होंने कहा कि बैंक स्टाफ ने बताया कि चेकबुक पीड़ित के घर डाक द्वारा भिजवाई गई थी। पीड़ित ने घर पर चेकबुक नहीं आने की बात कही है। उन्होंने टीला मोड़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। टीला मोड़ थाना एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिन खातों में पैसे गए हैं, उनका डाटा लेकर कार्रवाई की जाएगी।