फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

2017 से 22 तक ट्रैलर था, पिचर अभी बाकी है कैशव प्रसाद मौर्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
2017 ट्रेलर था, पिचर अभी बाकी है: केशव प्रसाद मौर्या
विज्ञापन

लोनी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 से 2022 तक ट्रेलर था। 2022 से 2027 तक विकास की फिल्म देखने को मिलेगी। यूपी की जनता ने तय कर लिया है कि गुंडागर्दी का जो युग 2017 में समाप्त किया था, वह दौर अब लौटकर आने वाला नहीं है। गुंडागर्दी को सिर्फ भाजपा रोक सकती है। जेल भेजने और दंड देने का काम सरकार ने किया है।
लोनी के रामपार्क कॉलोनी में प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडों ने लोनी में सर उठाने का काम नहीं किया। सपा पर वार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव देश के वैज्ञानिकों द्वारा संक्रमण से बचने के लिए तैयार की गई वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताते थे। उनके पिता मुलायम सिंह ने उस वैक्सीन को लगवाया। अखिलेश यादव को न तो कोरोना का और न माथे का टीका पसंद है। यूपी की जनता में वह ताकत है, जो यूपी में सपा, बसपा समेत अन्यों का सूपड़ा साफ कर सकती है। 2014, 2017 में जनता ने अपनी वोट की ताकत से यह कर दिखाया। 2019 में मोदी को रोकने के लिए सभी दल एक साथ हो गए थे। लेकिन वह रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से गाजीपुर तक सपा का खाता नहीं खुल रहा। यूपी के 15 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है, लेकिन बेईमान इस राशन को खा जाते थे। प्रदेश में दो करोड़ से अधिक निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। 43 लाख से अधिक गरीबों को मकान दिया गया। इस बार बजट में 80 लाख लोगों को और देने की घोषण की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगड़े, पिछड़े और दलित की त्रिवेणी है। यहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार चलते मंदिर का निर्माण हुआ
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार होने की वजह से अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हुआ। कश्मीर में धारा 370 हटाई। तीन तलाक का कानून बनने के बाद पांच हजार तलाक के मुकदमे मुस्लिम महिलाओं ने दायर किए हैं। मतदान में चार दिन बचे हैं। भरोसा रखिए दिल्ली और लखनऊ के खजाने में लोनी और गाजियाबाद के लिए कमी नहीं होगी। जो जरूरत पड़ेगी लोनी के विकास के लिए सरकार का खजाना खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed