फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

क्लीनिक में चिकित्सक पर युवती से अश्लील हरकत का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चिकित्सक ने क्लीनिक में युवती से की छेड़छाड़
विज्ञापन

वसुंधरा। एक कॉलोनी निवासी युवती ने एक चिकित्सक पर उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती ने इंदिरापुरम थाने में चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। उसने डॉक्टर के पास टेस्ट कराया था। आरोप है कि वह मंगलवार सुबह डॉक्टर के पास अपनी रिपोर्ट लेने गई थी। इस दौरान चिकित्सक ने जांच के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। इस पर युवती ने विरोध किया तो चिकित्सक ने कोई जवाब नहीं दिया। युवती का कहना है कि चिकित्सक ने उसे रिपोर्ट नहीं दी और घर जाकर किसी को बताने से मना किया। इस घटना के बारे में उसने जब घर जाकर बताया तो परिवार के लोग क्लीनिक पर पहुंचे। मगर आरोपी डॉक्टर वहां से भाग चुका था। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी से घटना का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed