फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

यूपी गेट पर किसान समेटने लगे सामान, 11 से लौटेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
यूपी गेट पर किसान समेटने लगे सामान, 11 से लौटेंगे
विज्ञापन

कौशांबी। केंद्र सरकार के पत्र पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सहमति के बाद 11 दिसंबर से बॉर्डर खाली करने का एलान कर दिया है। एलान का असर यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन स्थल पर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। मिठाई बांटकर किसानों ने खुशी जाहिर की। किसान एकता जिंदाबाद और मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। आंदोलन स्थल पर किसानों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को सामान समेटने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। 11 दिसंबर को कुछ लोग वापसी करेंगे और फिर सब सुविधाजनक तरीके से लौटते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की वापसी खुशी और गम के बीच हो रही है। किसानों को जीत मिली है लेकिन लौटते हुए इसका कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। बुधवार को हादसे में देश ने सीडीएस बिपिन रावत के रूप में अपना वीर सपूत खोया है और पूरा देश अभी शोक में डूबा हुआ है, किसान भी इस दुख में शामिल है। ऐसे में हम लोग शांतिपूर्ण वापसी करेंगे।
विज्ञापन

जीत तय थी
हमारी जीत पहले दिन से ही तय थी, बस सरकार को समझने में वक्त लगा। हमें खुशी है कि देर से ही सही सरकार और आम जनता सबको समझ आ गया कि यह आंदोलन प्रायोजित नहीं था बल्कि यहां किसान बैठे थे। अब मांगे मान ली गई हैं तो हम 11 दिसंबर से घर वापस लौटेंगे। गौरव टिकैत, भाकियू युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की जनता ने सब देखा, वही सवाल करे
घर वापसी हो रही है इसकी खुशी है, लेकिन गम इस बात का है कि अपने जीवन में ऐसी सरकार नहीं देखी जिसने अन्नदाताओं को साल भर से अधिक सड़क पर बैठा दिया। हम भी पिछले 35 वर्षों से किसानों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। दस से पंद्रह दिन लगते थे किसी भी सरकार ने इतना लंबा नहीं बैठाया। देश की जनता ने यह सब देखा है, वही अब सवाल करेगी। चौधरी बिजेंद्र सिंह, भाकियू गाजियाबाद जिलाध्यक्ष
यादों का पिटारा लेकर जा रहे
जब आंदोलन शुरू हुआ था हमने यह नहीं सोचा था कि इतना लंबा समय बैठना पड़ेगा, लेकिन सच की लड़ाई में किसान एकजुट रहे और आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। आंदोलन से यादों का पिटारा लेकर जा रहे हैं। अब लौटते हुए एक कसक है, यहां से अलग होने का न केवल प्रदेश बल्कि देश भर से आए भाइयों से दोस्ती हुई, अब सब बिछडे़ंगे, इस इसी बात की तकलीफ है। रामपाल सिंह, अमरोहा जिला अध्यक्ष
आंदोलन का तैयार करेंगे पूरा एल्बम
आंदोलन में बिताए गए पलो को जो मोबाइल में कैद है, तारीखों के साथ उसका एक एलबम तैयार करेंगे। अपने इस एलबम को गांव की लाइब्रेरी में रखवाएंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियां एकता के ताकत को समझ सके और हमेशा एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। हमें खुशी है कि हमारी बातें मान ली गई, लेकिन गम इस बात का है कि सरकार ने हमारी बात समझने में बहुत देर कर दी जिससे पूरा देश परेशान रहा। संजय, मेरठ

जीत की खुशी और यारों से बिछड़ने का गम
किसानों की जीत हुई, देश ने ही नहीं पूरे विश्व ने इसे देखा। जो लोग किसानों को दोष देते थे, आज वह भी समझ गए होंगे हम गलत नहीं हैं। जीत की खुशी है लेकिन अब घर वापसी के एलान से दोस्तों से बिछड़ने का गम हो रहा है। जिले सिंह, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed