फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

नमस्ते गैंग ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग से उतरवाए सोने के कड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
नमस्ते गैंग ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग से उतरवाए सोने के कड़े
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में मंगलवार सुबह नमस्ते गैंग ने एक बुजुर्ग महिला से खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोने के कड़े उतरवा लिए। महिला कॉलोनी में घर के पास दुकान से दूध लेकर लौट रहीं थीं। महिला के बेटे ने साहिबाबाद पुलिस को शिकायत दी है।
70 वर्षीय त्रिवेणी झा शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में अकेली रहती हैं। मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह घर से कुछ दूरी पर दुकान से दूध लेकर घर लौट रही थीं। इस बीच एक बाइक सवार युवक उन्हें बार-बार नमस्ते करने लगा। इस पर उन्हें अंदेशा हुआ तो वह तेजी से चलनी लगीं। कुछ दूरी पर बाइक सवार ने उन्हें रोका और पुलिसकर्मियों के पास चलने को कहा। आरोप है कि सोसायटी के गेट के पास बाइक पर सवार दो टप्पेबाजों ने उन्हें पुलिसकर्मी बताया और कहा कि कॉलोनी में किसी की हत्या हो गई है आप यहां सोना पहनकर घूम रही हो। तीनों टप्पेेबाजों ने घेरकर उनके साथ भी वारदात होने का डर दिखाया। पीड़िता ने बताया कि इस बीच एक आरोपी ने जबरदस्ती हाथ से सोने के कड़े निकालकर उन्हें एक कागज में नकली कड़े थमा दिए। वह घर पहुंची और कागज खोलकर देखा तो उसमें नकली कड़े निकले।
विज्ञापन

पुलिस बोली, कान में नहीं पहना है सोना तो हाथ से कौन ले गया
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि वह एक पड़ोसी की मदद से शालीमार गार्डन पुलिस चौकी पहुंची। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया। जिस पर पुलिस ने कहा कि आपके कान में तो सोना है नहीं, फिर सोने के कड़े कैसे ले गए बदमाश। इसके बाद पुलिसकर्मी बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे। वहां लोगों से बात करने के बाद उन्हें भरोसा दिया कि जब भी बदमाश पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की इन बातों से परेशान होकर त्रिवेणी झा घर लौट गईं। इसके बाद उनके बेटे संतोष कुमार झा ने ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद आलोक दूबे का कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ घटना होने की जानकारी मिली है। मौके पर टीम को भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed