फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लोनी विधायक को फोन पर मिली धमकी, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लोनी विधायक को फोन
विज्ञापन

पर मिली धमकी, रिपोर्ट
लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर को गोली मारने की धमकी मिली है। विधायक ने एक मीडियाकर्मी समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर, मीडियाकर्मी ने भी विधायक से जान का खतरा जताकर डीएम से शिकायत की है।

विधायक ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को रवि नाम के मीडियाकर्मी ने उसे कॉल की। उसने फोन पर किसी और से बात कराई। कॉलर ने विधायक के साथ गालीगलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर कॉलर ने तीन दिन में गोली मारने की धमकी दी है। दोबारा फोन आया, लेकिन विधायक ने काट दिया। उधर, मीडियाकर्मी ने बताया कि उसने किसी खबर के लिए विधायक को कॉल की थी, लेकिन फोन पर बात नहीं हुई थी। मीडियाकर्मी का आरोप है कि पहले भी विधायक उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसकी ऑडियो उन्होंने अधिकारियों को दी थी। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में सीडीआर निकाली जा रही है। ऑडियो मांगा गया है। विधायक की शिकायत पर रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed