फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पंचमणि टावर में 14वे फ्लोर पर रिटायर डीजीपी के फ्लैट में लगी भीषण आग, हादसा टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पंचमणि टावर में 14वीं मंजिल पर रिटायर डीजीपी के फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन

कौशांबी। पंचमणि टावर की 14वीं मंजिल पर मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे सीआरपीएफ के रिटायर डीजीपी के फ्लैट में आग लग गई। भीषण आग से लोगों में भाग दौड़ मच गई। गार्ड और अन्य स्टाफ ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग बेकाबू होते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्टाफ ने टावर की लाइट काटकर लोगों को सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला। आग लगने का कारण बिजली मीटर पैनल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
सीआरपीएफ में डीजीपी के पद से रिटायर्ड आईपीएस जेपी वर्मा (80) पत्नी निर्मला (75) बेटे ऐश्वर्य और बहू व दो पोतियों सुमायरा और मायसा के साथ 14वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1405 में रहते हैं। टावर में 84 फ्लैट हैं। मंगलवार शाम सात बजे निर्मला और उनकी मेड किचन में खाना बना रही थी। जबकि बहू दूसरे कमरे में थीं। बेटे ऐश्वर्य किसी काम से इंदिरापुरम गए थे। छोटी पोती नीचे सोसायटी में घूम रही थी। अचानक कमरे में धुआं निकलते देख बड़ी पोती सुमायरा ने निर्मला को बताया। परिवार के लोग बालकनी में गए तो वहां आग लग रही थी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फ्लैट में रखे सामान में जोरदार ब्लास्ट से आग तेजी से फैलती गई। करीब 10 मिनट बाद यूपी गेट किसान आंदोलन स्थल से दमकल का गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीढ़ियों के रास्ते लोगों को सकुशल निकाला गया बाहर :
आग फैलने पर लोगों ने सूझबूझ से काम किया। मेंटेनेंस कर्मचारियों ने सबसे पहले बिजली मीटर पैनल की लाइट काट दी। लेकिन लिफ्ट बंद होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस पर युवा और अन्य लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाकर तुरंत सभी को सीढ़ियों के रास्ते सकुशल बाहर निकालना शुरू कर दिया। सभी लोग नीचे कार पार्किंग में इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर दमकल कर्मियों ने पाया काबू :
आग की घटना में दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उस पर काबू पाया। आग की तपन से जब फ्लैट की फोरसीलिंग, छत, बालकनी, प्लास्टर, प्लास्टिक, लोहे और लकड़ी का सामान टूटकर गिर रहा था। तब दमकल कर्मी अपनी परवाह न करके होज पाइप से आग को बुझाने में जुटे हुए थे। सीएफओ सुनील सिंह, फायरमैन पीयूष, विजय, दीपक, जोगेंद्र और सौरभ ने बेडरूम, ड्राइंग रूम व अन्य जगहों पर आग बुझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया ।
बिजली मीटर पैनल को लेकर कई बार हुई शिकायत :
ऐश्वर्य का आरोप है कि पंचमणि टावर में बिजली मीटर पैनल बिल्कुल फ्लैट के पास लगे हुए हैं। तार इधर-उधर पड़े रहते हैं। कई बार जीडीए व बिजली अधिकारियों को पैनल हटाने के लिए शिकायत की गई। मगर किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

हाइड्रोलिक गाड़ी को नहीं मिली थी मौके पर पहुंचने की जगह:
सीएफओ सुनील सिंह का कहना है कि फैलती आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को शुरुआत में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके लिए हाइड्रोलिक गाड़ी जब सोसायटी में पहुंची तो वहां टावर के सामने काफी गाड़ियां खड़ी थीं। इस वजह से हाइड्रोलिक का एस्केलेटर 13वें फ्लोर पर तक भी नहीं पहुंचा। जिस कारण आग बुझाने में परेशानी हुई और काफी समय भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed