{"_id":"618acd00cbe6c96c6b55b5be","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2290869133","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में हुई पति की मौत, पत्नी ने फंदे पर शव लटकाकर दिया आत्महत्या का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में हुई पति की मौत, पत्नी ने फंदे पर शव लटकाकर दिया आत्महत्या का रूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े में चोट लगने से हुई थी पति की मौत, फंदे पर लटका कर दिखा दी खुदकुशी
वैशाली। कौशांबी पुलिस ने वैशाली सेक्टर पांच में रहने वाली महिला फरजाना को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने झगड़े के दौरान हुई पति की मौत के बाद उसके शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया था। पोस्टमार्टम में चोट लगने के कारण मौत की बात सामने आई।
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि वैशाली सेक्टर पांच में 31 अक्तूबर की रात को इरशाद का शव उनके फ्लैट के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। फरजाना ने पुलिस को पति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट में नाक पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान बार बार बयान बदलने पर पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि रात में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच मारपीट के दौरान चोट लगने से पति की मौत हो गई। बचने के लिए फरजाना ने पति के शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस ने फरजाना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।