फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हवा की सेहत ज्यादा खराब सुबह की सैर पर न जाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हवा की सेहत ज्यादा खराब...सुबह की सैर पर न जाएं
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिवाली पर बढ़े प्रदूषण से हवा की सेहत अभी भी ज्यादा बिगड़ी हुई है। 48 घंटे बाद भी वायुमंडल में पटाखों व पराली के धुएं का असर कम नहीं हुआ है। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे में सुबह की सैर पर न जाएं। हवा में मौजूद धूल व धुएं के महीन कण नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह प्रदूषण अस्थमा, हृदय रोगी और गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा हो सकता है। शनिवार को प्रदूषण स्तर में चार प्वाइंट की गिरावट आई, फिर 466 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। पीसीबी अधिकारियों का कहना है कि रविवार को हवा की गति तेज होकर 10 से 12 किमी प्रतिघंटे पहुंच जाएगी, इसके बाद प्रदूषण के स्तर में कमी आनी शुरू होगी।
प्रदूषण की मुख्य वजह पराली, पटाखे
पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 440 था। इस बार 26 अंक ज्यादा होने से स्थिति और खराब हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि हवा में जहर बढ़ने का मुख्य कारण पंजाब की ओर जलाई जा रही पराली और पटाखों को माना जा रहा है। पिछले पांच दिनों में सबसे खतरनाक हालात दिवाली के अगले दिन बने। इस दिन एक्यूआई 470 मापा गया था। एक नवंबर को प्रदूषण की हालत रेड जोन में 363 पर दर्ज हुई थी। छोटी दिवाली पर पटाखे जलाने का असर यह हुआ कि एक्यूआई लेवल रेड जोन से बढ़कर सीधे सेवियर जोन में 419 पर रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

रहने लायक नहीं लोनी
पीसीबी के आंकड़े के अनुसार, दिवाली के बाद लोनी, इंदिरापुरम, वसुंधरा और संजय नगर में रहने लायक स्थिति नहीं है। इन सभी इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्थिति में दर्ज हुआ है। सबसे बदतर हालत लोनी की है। यहां एक्यूआई 471 रिकॉर्ड हुआ। जबकि इंदिरापुरम में 462, संजय नगर में 458 और वसुंधरा में 456 एक्यूआई दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
डॉ. शरद जोशी ने बताया कि हवा में मौजूद बारिक कण ओजोन, सल्फर डायऑक्साइड, नाइट्रिक डायऑक्साइड, कार्बन मोनो डायऑक्साइड सांस की नली में सूजन, एलर्जी, और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही आंखों में ललामी और जलन होती है। लोगों को बार-बार छींक, सिरदर्द, सांस फूलना, खांसी छाती में भारीपन जैसे लक्षण सामने आते हैं। अधिक प्रदूषण दिल का दौरा और ब्रेेन स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है।
पिछले पांच दिनों में एक्यूआई
05 नवंबर 470
04 नवंबर 419
03 नवंबर 353
02 नवंबर 334
01 नवंबर 363
दिनभर में ऐसे बदलता रही वायु गुणवत्ता
इलाके 6 बजे 8बजे 10बजे 12बजे 02बजे 04बजे 06बजे 08बजे
इंदिरापुरम 484 483 480 478 472 466 458 455
लोनी 496 496 496 496 481 475 468 467
संजय नगर 480 480 480 478 472 463 453 451
वसुंधरा 481 482 481 477 469 461 452 450
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed