{"_id":"61687d97ec69fc24b2185756","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd22772717","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया नाइट में उमड़े लोग, देर शाम तक झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया नाइट में उमड़े लोग, देर शाम तक झूमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांडिया नाइट में उमड़े लोग, देर शाम तक झूमे
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम के हैबिटेट सेंटर के ओपन मंच पर डांडिया नाइट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। जस्सा बीट बैंड कंपनी के संगीत और पंजाबी पॉप सिंगर मानी चड्डा के गानों पर लोग देर शाम तक झूमते रहे। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा।
मानी चड्डा ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के गाने गाए। पीछे-पीछे आंदा मेरी चाल देखे..., ढोली तारो, होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा आदि गानों पर लोगों ने जमकर धूम मचाया। शाम सात बजे डांडिया नाइट का आगाज होते ही मंच पर युवाओं की टोली जुट गई। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा महिलाएं एवं पुरुष भी डांडिया नृत्य में शामिल होते गए और जमकर थिरके। युवाओं की भीड़ बढ़ी तो सिंगर मंच से उतर उन्हीं के बीच पहुंच गए और उनकी फरमाइश से गीत गाना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में बहुत से लोग अपने घर से गरबा स्टिक लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में नाचते हुए नन्हें बच्चों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। डांडिया नाइट में पहुंचे लोगों ने शॉपिंग के साथ ही फूड स्टॉल का भी लुत्फ उठाया। हैबिटेट सेंटर के कोर्डिनेटर पंकज त्यागी ने बताया कि डांडिया नाइट का आयोजन सेलेबेल्स की ओर से हुआ जिसे हैबिटेट सेंटर ने संवारा और अपने मंच पर कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आगे भी कार्यक्रम होते रहेंगे। बृहस्पतिवार की शाम इस कार्यक्रम में हैबिटेट सेंटर के रीजनल प्रोफेशनल नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ ही सुमित शर्मा, नितिन गुप्ता, सत्य प्रिया लखोटिया शामिल हुए।
इनसेट
तापमान मापा फिर दिया प्रवेश
डांडिया नाइट में कोविड प्रोटोकोल के तहत प्रत्येक व्यक्ति का तापमान मापकर ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। डांस करते हुए लोगों के बीच लगातार सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया चलती रही। प्रत्येक प्रवेश करने वाले व्यक्ति को पहले सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
------------