{"_id":"610305478ebc3e842557549c","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd223187916","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज यूपी गेट पर आ सकती हैं ममता बनर्जी, राकेश टिकैत से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यूपी गेट पर आ सकती हैं ममता बनर्जी, राकेश टिकैत से करेंगी मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यूपी गेट पर आ सकती हैं ममता बनर्जी, राकेश टिकैत से करेंगी मुलाकात
साहिबाबाद। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी गेट पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर एलआईयू और पुलिस विभाग के अधिकारी सतर्क हैं। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी और भाकियू नेता राकेश टिकैत के बीच आंदोलन को लेकर चर्चा होगी।
पिछले महीने दस जून को भाकियू नेता राकेश टिकैत ने पश्चिम बंगाल जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इसमें तीन कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर चर्चा और बंगाल के किसानों की समस्याओं के बारे में बात हुई थी। इससे पहले राकेश टिकैत ने मार्च में बंगाल के किसानों के साथ बैठक की थी। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बंगाल चुनाव के बाद राकेश टिकैत की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान ही आंदोलन में आने का रूटमैप तैयार हो गया था। लेकिन कोई तारीख फिक्स न होने की वजह से इसकी घोषणा नहीं की जा रही थी। फिलहाल अब शुक्रवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यूपी गेट पहुंचने की संभावना है।
वहीं, बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से आंदोलन स्थल में मंच स्थगित रहा। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने की संभावना है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। वह आंदोलनकारी किसानों से भी मुलाकात करेंगी। फिलहाल किसान बारिश से बचने के लिए दिनभर अपने इंतजाम में लगे रहे। इधर, मीडिया रिपोर्ट में ममता बनर्जी के यूपी गेट आंदोलन स्थल में आने की सूचना के बाद लोकल इंटेलीजेंस (एलआईयू) और पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए। दोपहर से ही यूपी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।