{"_id":"60ff1c0e8ebc3e58652fc01c","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2229942173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर फरार 50 हजार का इनामी दस वर्ष बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर फरार 50 हजार का इनामी दस वर्ष बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या कर फरार 50 हजार का इनामी दस वर्ष बाद गिरफ्तार
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में 29 सितंबर 2012 को पत्नी गीता की गोली मारकर हत्या कर फरार 50 हजार के इनामी पति मनोरंजन उर्फ मनोज निवासी ग्राम अछिंदा थाना बालीकुंडा जिला जगत सिंहपुर ओडिसा को दस वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भेष बदलकर ओडिसा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी कोर्ट से जारी हुआ था।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ओडिसा पुलिस की मदद से सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र और एसएचओ इंदिरापुरम संजय पांडेय ने दस वर्ष से पत्नी गीता की गोली मारकर हत्या कर फरार पति मनोरंजन उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मनोरंजन वसुंधरा क्षेत्र में फोटो स्टूडियो चलाता था। गीता वहीं पर काम करने के लिए आई थी। मनोरंजन ने 2007 में गीता से प्रेम विवाह कर लिया। 2010 से दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग रह रहे थे। गीता घरों में काम करके अपनी जीविका चला रही थी। इसके बाद 29 सितंबर 2012 को दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। इस पर मनोरंजन ने गीता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने गांव फरार हो गया था। वह ओडिसा में ही भेष बदलकर घरों में पूजा पाठ करने के लिए जाता था। आरोपी ने बताया कि एक बार गाजियाबाद पुलिस वहां गई थी। माता-पिता से पूछताछ कर लौट आई थी। इस दौरान वह घर पर नहीं मिला था। वह पुलिस की पकड़ में न आए, इसके लिए ओडिसा में ही अपने ठिकाने भी बदलता रहता था।
2014 में पेश की थी चार्जशीट
सीओ अभय मिश्र ने बताया कि 2013 में ओडिसा स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी। इसके बाद सितंबर 2014 में चार्जशीट पेश की थी। मामले में कोर्ट से एनबीडब्ल्यू भी जारी हुई थी। 2018 में आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद दो दिन पूर्व आईजी मेरठ की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम मनोरंजन पर किया गया था।