फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चुनाव में जीत के बाद कई राउंड हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चुनाव में जीत के बाद कई राउंड हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

लोनी। मुरादनगर में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर फायरिंग करने के आरोपी अभिषेक द्वारा हथियारों से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो लोनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जीत के बाद हर्ष फायरिंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख पति ने वीडियो पुराना व किसी अन्य स्थान का बताते हुए विजय जुलूस न निकालने की बात कही है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मुरादनगर में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर फायरिंग करने का आरोपी बादशाहपुर सिरोली निवासी अभिषेक बैंसला दो अलग-अलग हथियारों से फायरिंग कर रहा है। एक हथियार से करीब 6 राउंड और दूसरे हथियार से भी कई राउंड फायरिंग की गई है। आरोपी दोनों हथियारों से करीब 10 राउंड फायरिंग कर रहा है। वहीं, एक युवक आरोपी से हथियार लेकर रख रहा है। वीडियो लोनी ब्लॉक प्रमुख वंदना की चुनाव जीत के बाद हर्ष फायरिंग का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के घर पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। लेकिन आरोपी फरार है। घर में एक महिला है। पुलिस आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत के वीडियो को उनसे जोड़ रहे विपक्षी : ब्लॉक प्रमुख पति
ब्लॉक प्रमुख वंदना के पति कोमल का कहना है कि वायरल वीडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है। चुनाव जीतने के बाद वह सीधे घर पहुंचे। कोई विजय जुलूस नहीं निकाला। उनका कहना है कि वीडियो बागपत का है और काफी पुराना है। विपक्षी वायरल वीडियो को उनसे बेवजह जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिले सुराग, जीत के बाद का ही है वीडियो
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद का है। इस संबंध में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। चुनाव जीतने के बाद को फोटो व वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी ने इन फोटो व वीडियो में वही कपड़े पहने हुए हैं, जो वायरल वीडियो में पहन रखे हैं। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि अभिषेक बैंसला के खिलाफ केस दर्ज कर लिा गया है। वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हथियारों की होगी जांच, निरस्त होगा लाइसेंस
एसपी ग्रामीण का कहना है कि अभिषेक बैंसला दो अलग-अलग हथियारों से फायरिंग करता नजर आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामद कर उमकी जांच की जाएगी। अगर हथियार लाइसेंसी हुए तो शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed