फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad fir against 200 unknown on complaint of bjp leader in scuffle case between farmers and bjp workers at UP gate

किसानों और भाजपाइयों के बीच संघर्ष: भाजपा नेत्री की तहरीर पर 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Jul 2021 10:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Jul 2021 10:06 AM IST
सार

महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर भी हमला किया गया। जिसमें महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने शिकायत में घटना के दौरान की वीडियोग्राफी होने का भी दावा किया था।

विज्ञापन
ghaziabad fir against 200 unknown on complaint of bjp leader in scuffle case between farmers and bjp workers at UP gate
भाजपाइयों की गाड़ी में किसानों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने पर करने पर घेरा एसएसपी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपाई और किसानों के बीच हुई झगड़े में देर रात कौशांबी थाने में भाजपा नेत्री की तहरीर पर पुलिस ने 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शिकायत में भाकियू के कुछ लोगों द्वारा सरिये, तलवार, चाकू, रिवॉल्वर आदि से प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वैशाली निवासी भाजपा की पूर्व महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) सिद्धी प्रधान अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मारपीट और 70-80 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर भी हमला किया गया। जिसमें महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने शिकायत में घटना के दौरान की वीडियोग्राफी होने का भी दावा किया था। शिकायत में सिद्धी प्रधान अग्रवाल ने अपनी गाड़ी तोड़ने और हमलावरों द्वारा हमला करने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत देने के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक कौशांबी थाने में बैठकर इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में लिखा है कि सिद्धी प्रधान अग्रवाल खुद के व अपने अन्य साथियों के साथ प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि के स्वागत के लिए खड़े थे। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के लगभग 200 से अधिक अज्ञात कार्यकर्ता एक राय होकर हाथों में लाठी-डंडे, तलवार, रिवॉल्वर लेकर आए।

मारपीट की और गाड़ियां तोड़ी गईं। रिपोर्ट धारा 147, 148, 323, 352, 427 और 506 के तहत 200 के खिलाफ दर्ज की गई है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है। एनएच-9 पर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज लेकर भी जांच की जाएगी।


डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
घटना के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक ने यूपी गेट पर भाजपा कार्यकर्ता और किसानों के बीच हुए विवाद की सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने मामले की जांच करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed