फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

महिला ने युवक पर अगवा कर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
महिला ने युवक पर अगवा कर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने डरा धमकाकर बयान लिया और रिश्वत की मांग की। महिला की ओर से डाक से एसएसपी से शिकायत की गई है। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है मोनू नाम के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि 21 जून को युवक ने कॉल कर उन्हें कॉलोनी के पास बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, वह बेसुध हो गईं। होश आया तो एक बस में थी। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और युवक से घर जाने को कहने लगी लेकिन तभी युवक ने फिर से कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद जब महिला को होश आया तो वह रुड़की स्थित एक धार्मिक स्थल में थी। आरोप है कि वहां पर युवक ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए, फिर एक होटल में ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करते हुए घर जाने की मिन्नत की, तो युवक ने कहा कि उसका नाम मोनू नहीं रेहान है। महिला ने 23 जून को किसी से मोबाइल मांगकर बुआ की बेटी को पूरी जानकारी दी। बुआ की बेटी ने भाई को बताया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित राजौरी गार्डन लौटने के दौरान पुलिस ने उन्हें व मोनू को कौशांबी बस अड्डा से पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि उनके पति ने 22 जून को साहिबाबाद थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस दोनों को साहिबाबाद थाने ले आई। जहां एक दरोगा ने धमकाया। इसके बाद मन मुताबिक बयान दर्ज कर लिया। उनकी सोने की अंगूठी ले ली। महिला के भाई से शराब और मीट मंगवाया। मोनू को भी छोड़ दिया। पीड़िता की ओर से डाक से एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार, बोली नहीं दी कोई शिकायत
एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि महिला के पति ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस उन्हें थाने ले आई थी। एसएचओ ने बताया कि महिला ने पति से नाराज होकर बुआ के घर जाने की बात कही और बयान दिया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई थी। इस तरह की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। उनका कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
महिला ने पति से नाराज होकर घर से जाने की बात कही थी। इसके बयान भी दर्ज कराए गए थे। पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर थाने आने को कहा है। शिकायत मिलते ही जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, दरोगा पर लगे आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed