फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हिंडन नदी में डूबकर किशोर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हिंडन नदी में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। कनावनी पुश्ता के पास हिंडन नदी में बुधवार दोपहर एक किशोर डूब गया। किशोर दोस्त के साथ नदी पर भैंसों को नहलाने आया था। इस दौरान वह भैंस की पीठ पर बैठकर नदी में चला गया। संतुलन खोकर वह नदी में गिर गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
कनवानी गांव में विजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका छोटा बेटा दिव्यांशु ( 13) बुधवार दोपहर को अपने दोस्त अमन के साथ हिंडन के किनारे भैंस लेकर आया था। भैंस नदी में नहाने लगी तो दिव्यांशु भी भैंस पर बैठकर नदी में चला गया। वह भैंस की पीठ पर बैठकर नदी में कुछ दूर गया था कि अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर डूब गया। दिव्यांशु ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। उसने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों का दी। तीन गोताखोरों की मदद से दिव्यांशु को ढूंढना शुरू किया। एक घंटे तक दिव्यांशु नहीं मिला तो पुलिस ने एनडीआरएफ को मामले की सूचना दी, लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर दिव्यांशु का शव ढूढ़ने में कामयाब हुए।
विज्ञापन

घर में सबसे छोटा था दिव्यांशु
दिव्यांशु के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। दिव्यांशु के चाचा ने बताया कि दो भाइयों में गुड्डू बड़ा व दिव्यांशु छोटा था। वह घर में सबका लाडला था। वह मां से कुछ देर में आने की बात कहकर गया था। इंदिरापुरम सीओ अंशु जैन ने बताया कि मामले में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed