{"_id":"5fc7ddf88ebc3e9bd012714f","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd209623037","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजपुर बार्डर पर बढ़ा दबाव, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजपुर बार्डर पर बढ़ा दबाव, लगा जाम
विज्ञापन
महाराजपुर बॉर्डर पर बढ़ा दबाव, लगा जाम
साहिबाबाद। यूपी गेट पर बुधवार को दिनभर कई राज्यों और जिलों से किसानों का जत्था यूपी गेट पर पहुंचता रहा। डाबर तिराहे से यूपी गेट की ओर वाहनों को नहीं आने दिया गया। डायवर्ट कर वाहनों को महाराजपुर बॉर्डर से दिल्ली भेजा गया। वाहनों का दबाव और टोल टैक्स से जाम की स्थिति रही। वहीं यूपी गेट फ्लाईओवर, एनएच 9 पर यातायात सामान्य गति से चलता रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं।
बुधवार को सुबह से ही लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों से किसान यूपी गेट पर धरने में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी गेट की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जा रहा है। डाबर तिराहे से वाहनों को डायवर्ट कर महाराजपुर बॉर्डर से दिल्ली को भेजा जा रहा है। महाराजपुर बॉर्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ने और टोल टैक्स पर वाहनों के रुकने से जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर रुक रुककर जाम लगता रहा। जबकि यूपीगेट फ्लाईओवर के ऊपर, एनएच 9 और लिंकरोड पर यातायात सामान्य गति से चला।
वहीं किसानों की भीड़ बढ़ने पर यूपी गेट पर कई थानों की फोर्स, पीएसी तैनात की गई है। एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसडीएम विनय सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, सीएफओ सुनील सिंह समेत अन्य कई अधिकारी मुस्तैद रहे। खुफिया विभाग पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर बुधवार को पूरी तरह से शांति रही। पुलिस बल तैनात किया गया। जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। खुफिया विभाग भी अलर्ट पर है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने भी किसानों की बढ़ती भीड़ और फ्लाईओवर के ऊपर रुकने वाले लोगों को हटाने के लिए यूपी गेट फ्लाईओवर के ऊपर सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है। अर्द्धसैनिक बल के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी दिल्ली बॉर्डर पर ही डेरा डाले हुए हैं।